
दिल्ली-NCR में मौसम ने बिगाड़ा मैच का सिग्नल, करवा चौथ का चांद, तेज हवाओं के साथ बारिश
AajTak
IMD ने करवा चौथ के दिन यानी 24 अक्टूबर को दिनभर बादलों की आवाजाही के बीच देर शाम तक हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है. ऐसे में करवा चौथ का व्रत रखने वाली महिलाओं को चांद के दीदार का जहां बेसब्री से इंतजार है, वहीं मन में यह सवाल भी उठ रहा है कि बादलों के बीच चांद कैसे दिखाई देगा.
Delhi Weather Today: देश में जहां करवा चौथ का त्योहार मनाया जा रहा है तो वहीं वर्ल्ड कप में भारत-पाकस्तान के मैच पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं. हालांकि, दिल्ली-एनसीआर में मौसम के बिगड़ने से दोनों पर असर पड़ने की आशंका है. दिल्ली और उससे सटे कुछ इलाकों में रविवार देर शाम को तेज हवाओं के साथ बारिश की शुरुआत हो गई. इससे करवा चौथ पर दिखने वाले चांद में देरी हो सकती है. साथ ही, तेज बारिश के चलते डीटीएच के सिग्नल्स में भी दिक्कत आ सकती है और भारत-पाकिस्तान के प्रसारण में खलल पड़ सकता है. वहीं, कई जगह बिजली जाने की समस्या के चलते भी मैच में खलल पड़ने लगा है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










