
दिल्ली-NCR में मौसम का डबल अटैक! आज भी घना कोहरा, फ्लाइट्स-ट्रेनें लेट, बारिश के लिए रहें तैयार
AajTak
पूरे उत्तर भारत में सर्दी का कहर है. दिल्ली के साथ-साथ पूरे उत्तर प्रदेश, पंजाब, राजस्थान और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में बहुत घना कोहरा छाया हुआ है. दिल्ली-एनसीआर की बात की जाए तो यहां आने वाले दिनों में बारिश होने की संभावना भी है.
देश की राजधानी दिल्ली और उसे सटे NCR के इलाके सहित पूरे उत्तर भारत में सर्दी का सितम जारी है. इस बीच दिल्लीवालों को सर्दी का डबल अटैक भी लग सकता है. अगले कुछ दिनों में दिल्ली के अंदर बारिश हो सकती है, जिसके चलते दिल्ली की ठंड में और इजाफा होने की संभावना है.
शुक्रवार की देर रात 11 बजे से लेकर 2.30 बजे तक दिल्ली-एनसीआर में विजिबिलिटी कम होकर शून्य पर पहुंच गई थी. हालांकि, शनिवार की सुबह 6.30 बजे IGI एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी 400 मीटर दर्ज की गई. रात के समय फ्लाइट्स का परिचालन प्रभावित हुआ, लेकिन अब सामान्य है. दिल्ली में सुबह 5.30 बजे तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण बढ़ गया है.
कैसी है आपके शहर की एयर क्वॉलिटी, यहां कीजिए चेक
दिल्ली में आज शाम या रात से बारिश होने की संभावना है, जो कल तक जारी रहेगी. इस अवधि के दौरान रात के तापमान में वृद्धि और दिन के तापमान में गिरावट हो सकती है. दिल्ली के साथ-साथ पूरे उत्तर प्रदेश, पंजाब, राजस्थान और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में बहुत घना कोहरा छाया हुआ है.
किस शहर में कितनी विजिबिलिटी

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










