
दिल्ली-NCR में बारिश ने गर्मी से फिर दिलाई राहत, सुहावने मौसम के बीच जान लीजिए IMD का अपडेट
AajTak
दिल्ली-एनसीआर में देर रात बारिश होने से मौसम एक बार फिर सुहावना हो गया है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, दिल्ली में आज यानी 18 मई को भी तेज हवाएं और धूलभरी आंधी चल सकती है. इससे एक बार फिर वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 'गंभीर' होने की संभावना है. आइये जानते हैं, मौसम का हाल.
Delhi-NCR Weather Today: देश की राजधानी दिल्ली और इसके आस-पास के इलाकों में पिछले कुछ दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है. पहले आसमान में धूल का गुबार और फिर आंधी एवं देर रात हुई तेज बारिश ने मौसम में नर्मी ला दी है. जिससे दिल्ली-एनसीआर के लोगों को गर्मी से एक बार फिर राहत मिल गई है. आने वाले कुछ दिनों में भीमौसम में नर्मी बरकरार रहने की उम्मीद है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, दिल्ली में दो दिन आंधी और हल्की बारिश के आसार हैं. इसके बाद तेज हवाएं और बारिश हो सकती है.
बारिश ने धुंध से भी दिलाई राहत!
दिल्ली और इसके आस-पास के इलाकों में मंगलवार से आसमान में धुंध वाला माहौल बना हुआ है. बुधवार को आसमान में बादलों के बीच धुंध के कारण वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 'गंभीर' स्तर के करीब रहा लेकिन बुधवार देर रात को हुई बारिश ने इससे कुछ राहत दिलाई है.
बारिश से बढ़ते तापमान में भी राहत मिली है. मौसम में बदलाव के बीच दिल्ली का न्यूनतम तापमान भी औसत से एक डिग्री कम यानी 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. हालांकि, अधिकतम तापमान 40 डिग्री दर्ज किया गया है.
अगले कुछ दिन कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, दिल्ली में आज यानी 18 मई को भी तेज हवाएं और धूलभरी आंधी चल सकती है. इससे एक बार फिर वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 'गंभीर' हो सकता है. हालांकि, आज बारिश के आसार नहीं हैं. तापमान की बात करें तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तो अधिकतम तापमान कम होकर 40 डिग्री सेल्सियस हो सकता है. वहीं, नोएडा में भी आज दिन के वक्त तेज हवाएं चल सकती हैं. न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तो अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक दर्ज हो सकता है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










