
दिल्ली-NCR में चलेंगी तेज हवाएं, देर रात बारिश के आसार... मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
AajTak
दिल्ली-NCR में मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है, इसे लेकर भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने, खुले स्थानों में न जाने और कमजोर स्ट्रक्चर्स से दूर रहने की सलाह दी है.
दिल्ली-NCR में मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है, इसे लेकर भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, अलर्ट के अनुसार राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवाएं, धूलभरी आंधी और गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है.
मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने, खुले स्थानों में न जाने और कमजोर स्ट्रक्चर्स से दूर रहने की सलाह दी है. मौसम विभाग के मुताबिक देर रात तक बारिश भी हो सकती है. कुछ इलाकों में पेड़ गिरने या बिजली आपूर्ति बाधित होने की आशंका भी जताई गई है.
रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से लगभग 1.7 डिग्री कम रहा. न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री दर्ज हुआ. राजधानी में बीते 24 घंटे में 13 मिमी बारिश हुई. सोमवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने और अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है.
वहीं, ओडिशा में भीषण गर्मी का कहर जारी है. राज्य के 19 से अधिक जिलों में पारा 40 डिग्री को पार कर गया है. संभलपुर रविवार को 43.2 डिग्री सेल्सियस के साथ राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा. इसके अलावा टिटलागढ़ (42.5°C), बोलांगीर (42°C), और सुंदरगढ़ (41.8°C) जैसे स्थान भी गर्मी से झुलस रहे हैं.
भुवनेश्वर में तापमान 40.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटे के दौरान बालासोर, भद्रक, कटक, पुरी, खुर्दा और गंजाम सहित कई जिलों में भीषण गर्मी का अलर्ट जारी किया है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










