
दिल्ली: Monkeypox का पहला मरीज डिस्चार्ज, डॉक्टर्स ने बताया किन बातों का रखें ध्यान
AajTak
मंकीपॉक्स के मरीज की देखभाल कर चुके डॉक्टरों की टीम ने बताया है कि ये वायरस कोरोना से अलग है. मंकीपॉक्स एक DNA वायरस है. अगर मंकीपॉक्स से पीड़ित किसी मरीज की इम्युनिटी कमजोर है तो खतरा ज्यादा है. कोरोना की वैक्सीन का इस पर कोई असर नहीं होता है. ये बीमारी स्किन, दिमाग या आंखों पर भी असर करती है.
देश में मंकीपॉक्स से मौत का पहला मामला सामने आ चुका है तो वहीं राजधानी दिल्ली में एक मंकीपॉक्स संक्रमित मरीज के डिस्चार्ज होने की खबर राहत लेकर आई है. दरअसल, दिल्ली के पहले मंकी पॉक्स संक्रमित को LNJP अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है.
LNJP अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. सुरेश कुमार ने कहा कि यह लोकनायक अस्पताल के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है. मंकीपॉक्स के इलाज में लगी डॉक्टर्स की टीम को बधाई. उन्होंने दिन रात मेहनत की और यह मरीज ठीक हो गया. मरीज को साइकोलॉजीकल सपोर्ट की भी ज़रूरत थी, जो हमारी टीम ने उसे दिया.
डॉ. सुरेश ने आगे बताया कि यह मरीज दिल्ली से ही है. इसकी कॉन्टैक्ट हिस्ट्री हिमाचल की निकली है. हमारे यहां एडमिट होने से पहले वह 15 दिन तक बीमार था. उसे फीवर और स्किन में प्रॉब्लम थी. LNJP में वो 11 दिन तक एडमिट रहा. उसकी शुरुआती दो रिपोर्ट पॉजिटिव आई थीं, तीसरी रिपोर्ट नेगेटिव आई, जिसके बाद हमने उसे डिस्चार्ज कर दिया.
डॉक्टर ने बताया कि ये वायरस कोरोना से अलग है. मंकीपॉक्स एक DNA वायरस है. अगर मंकीपॉक्स से पीड़ित किसी मरीज की इम्युनिटी कमजोर है तो खतरा ज्यादा है. कोरोना की वैक्सीन का इस पर कोई असर नहीं होता है. ये बीमारी स्किन, दिमाग या आंखों पर भी असर करती है. मंकीपॉक्स के मरीज के इलाज में ध्यान रखा जाता है कि बुखार न आए, शरीर में पानी की कमी न हो, और इन्फेक्शन होने पर सभी बेसिक टेस्ट किए जाते हैं.
उन्होंने आगे बताया कि मंकीपॉक्स के मरीज का इलाज LNJP अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में चल रहा है. इस वार्ड में फिलहाल 6 बेड की व्यवस्था है. अस्पताल में 20 डॉक्टर्स की टीम तैनात है, जिसमें स्किन स्पेशलिट, फिजिशियन, माइक्रो बायोलॉजी के साथ साथ नर्सिंग स्टॉफ, हेल्थ वर्कर्स शामिल हैं.
डॉ. सुरेश ने बताया कि जो अफ्रीकन मूल का शख्स मंकीपॉक्स पॉजिटिव आया है, वह 2 दिन पहले ही हमारे यहां एडमिट हुआ था. उसकी उम्र 31 साल है. वह लंबे समय से दिल्ली में रह रहा है. भर्ती होते समय उसे बुखार था, स्किन पर निशान थे, फेस पर भी निशान थे. सिर दर्द और बदन दर्द था. उसकी बॉडी का तापमान कुछ कम हुआ है. मरीज स्थिर है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.








