
दिल्ली: MCD सैलरी विवाद पर HC से AAP सरकार को फटकार, BJP बोली ये जनता की जीत
AajTak
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने उच्च न्यायालय के इस फैसले का स्वागत किया है. उन्होंने कहा कि न्यायालय का यह फैसला दिल्लीवासियों, निगम कर्मचारी और भाजपा की जीत है.
दिल्ली हाई कोर्ट ने राज्य की केजरीवाल सरकार को फटकार लगाई है. कोर्ट ने आप सरकार को आदेश दिया है कि विज्ञापन पर पैसे खर्च करने के बजाय दिल्ली नगर निगम की बकाया राशि को जल्द जारी किया जाए. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने उच्च न्यायालय के इस फैसले का स्वागत किया है. उन्होंने कहा कि न्यायालय का यह फैसला दिल्लीवासियों, निगम कर्मचारी और भाजपा की जीत है. यह पिछले कई महीनों से लगातार विरोध प्रदर्शन करने और आवाज उठाने का ही परिणाम है कि उच्च न्यायालय ने भी माना कि इस मुश्किल समय में निगमकर्मियों का पैसा रोककर केजरीवाल सरकार ने बड़ा अपराध किया है. आदेश गुप्ता ने कहा कि पिछले कई महीनों से भाजपा और निगम पार्षद दिल्ली नगर निगम को केजरीवाल सरकार द्वारा पैसा न देना, निगम को काम करने से रोकना जैसे मुद्दों पर कई सारे विरोध प्रदर्शन, मुख्यमंत्री आवास के बाहर भूख हड़ताल तक की लेकिन मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल एक मिनट के लिए उनसे मिलने तक नहीं आए. हमारी सिर्फ इतनी सी मांग थी कि आप निगम का पैसा दीजिए ताकि निगम कर्मचारियों को पैसा दिया जा सके.
जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










