
दिल्ली: IGI एयरपोर्ट पर पकड़े गए कैश की गिनती पूरी, कार्गो में थे 3.7 करोड़, IT विभाग ने शुरू की जांच
AajTak
दिल्ली के IGI एयरपोर्ट से रविवार को भारी तादाद में कैश से भरा कार्गो जब्त किया गया था. जब्ती के बाद से ही उसकी गिनती का काम चल रहा था. अब सोमवार को पता चला है कि कार्गो में रखे कैश की कीमत 3.7 करोड़ रुपए थी. इस मामले को अब इनकम टैक्स विभाग को सौंप दिया गया है.
दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (IGI) एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान CISF ने एक शख्स के पास से 3.7 करोड़ रुपए कैश बरामद किया है. नकदी एयरपोर्ट के कार्गो टर्मिनल से जब्त की गई है. आरोपी ने पैसों को एक पेटी में पैक किया हुआ था. शुरुआती जांच के बाद मामला इनकम टैक्स विभाग को सौंप दिया गया है. IT की टीम अब इस बात की जांच कर रही है कि इतनी भारी मात्रा में कैश कहां से आया है और इसे किस काम के लिए इस्तेमाल किया जना था.
पुलिस के मुताबिक इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रविवार को एक कार्गो पैकेज को स्कैन करते समय उसमें भारी मात्रा में कैश रखे होने की बात सामने आई. एयरपोर्ट पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने जब पैकेज को खुलवाकर देखा तो उनके होश उड़ गए. पैकेज में नोटों के ढेर सारे बंडल रखे हुए थे. इतनी भारी मात्रा में कैश बरामद होने के बाद उसे कब्जे में लेकर गिनती शुरू की गई.
कैश की गिनती के बाद सोमवार को सूचना दी गई कि बरामद की गई नकदी 3.7 करोड़ रुपए है. घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को भी दे दी गई थी. कैश की गिनती पूरी होने के बाद मामला इनकम टैक्स विभाग के हवाले कर दिया गया. उन्हें घटना की सूचना दे दी गई है. अब आगे की जांच IT विभाग ही करेगा.
बता दें कि ये नोट दिल्ली से केरल जा रहे थे. दिल्ली की एक कंपनी ने केरल की कंपनी को यह कैश भेजा था. पुलिस ने इस मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे देश की सुरक्षा एजेंसियां, स्पेशल सेल और दिल्ली पुलिस संयुक्त रूप से पूछताछ कर रही है.
लाखों के गहने भी हुए थे बरामद
इससे पहले 14 जनवरी को दिल्ली एयरपोर्ट और विजिलेंस टीम के जॉइंट ऑपरेशन में एयरपोर्ट से अलग-अलग एयरलाइंस के 8 लोडर पकड़े गए थे. इनके पासे से 15 लाख के गहने, घड़ियां और आई-पॉड के साथ ही अन्य सामग्री बरामद की गई. आरोपियों से पूछताछ की गई. DCP एयरपोर्ट रवि कुमार सिंह के मुताबिक, ये सभी एयरपोर्ट पर चोरी करते थे. पूछताछ में एयरपोर्ट पर हुई चोरी के चार बड़े मामलों का खुलासा भी हुआ. इन्होंने चोरी करने के लिए एयरपोर्ट पर एक गैंग बना रखा था.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










