
दिल्ली CM हाउस के रेनोवेशन में गड़बड़ी का मामला... PWD के दो इंजीनियर सस्पेंड, 5 के खिलाफ कार्रवाई शुरू
AajTak
इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई के लिए अपनी मंजूरी देते हुए एलजी वीके सक्सेना ने कहा- पुराने घर की मरम्मत और रखरखाव के नाम पर मुख्यमंत्री के लिए नए घर के निर्माण में सभी नियमों का उल्लंघन' किया गया, जिसमें वह रह रहे थे.
दिल्ली मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास के निर्माण से संबंधित कथित अनियमितताओं में उपराज्यपाल वीके सक्सेना की मंजूरी के बाद लोक निर्माण विभाग के दो वरिष्ठ इंजीनियरों को निलंबित कर दिया गया है और पांच अन्य के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है. जिनके खिलाफ कार्रवाई हुई और जिनके खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई है, उनमें वर्तमान में कार्यरत और सेवानिवृत्त या स्थानांतरित इंजीनियर शामिल हैं. ये सभी 6 फ्लैगस्टाफ रोड पर मुख्यमंत्री के पुराने आधिकारिक आवास को कथित तौर पर ध्वस्त करने और उसके स्थान पर 50 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से एक नया निर्माण करने में शामिल थे.
सतर्कता निदेशालय (Vigilance Directorate) के दस्तावेजों से पता चला कि अधिकारियों को जून 2023 में कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था. विजिलेंस डायरेक्टोरेट ने पाया कि पीडब्ल्यूडी के ये इंजीनियर कथित तौर पर नोटिस का जवाब देने में देरी की रणनीति का सहारा ले रहे थे और उन्होंने अदालत का दरवाजा भी खटखटाया था. लेकिन कोई राहत पाने में असफल रहे. यह मामला उपराज्यपाल वीके सक्सेना के समक्ष पेश किया गया था, जिसमें आरोपी इंजीनियरों को निलंबित करने और पीडब्ल्यूडी के तीन अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही शुरू करने की सिफारिश की गई थी. इन तीनों अफसरों को दिल्ली सरकार से स्थानांतरित कर दिया गया है.
सतर्कता निदेशालय ने मामले में अपनी जांच के बाद एलजी से दिल्ली लोक निर्माण विभाग के दो सेवानिवृत्त इंजीनियरों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही शुरू करने और वर्तमान में सेवारत दो इंजीनियरों को निलंबित करने की सिफारिश की थी. इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई के लिए अपनी मंजूरी देते हुए, एलजी वीके सक्सेना ने कहा, 'पुराने घर की मरम्मत और रखरखाव के नाम पर मुख्यमंत्री के लिए नए घर के निर्माण में सभी नियमों, कानूनों और औचित्यों का उल्लंघन' किया गया, जिसमें वह रह रहे थे.' दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल फिलहाल एक्साइज पॉलिसी केस में तिहाड़ जेल में न्यायिक हिरासत में हैं. उनका परिवार नए आधिकारिक आवास में रहता है, जिसमें उनका कैंप कार्यालय भी है.
कोरोनाकाल के दौरान बंगले पर करोड़ों खर्च करने का आरोप
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर आरोप लगा है कि कोरोनाकाल के दौरान 1 सितंबर 2020 से लेकर 30 दिसंबर 2021 तक के 16 महीने में जब पूरा भारत और विश्व अभूतपूर्व संकट का सामना कर रहा था, उघोग और व्यापार धंधे मंदी की मार झेल रहा थे, तब उन्होंने अपने सरकारी आवास का रेनोवेशन कराने में करोड़ो रुपये खर्च कर डाले. उस दौर में दिल्ली सरकार का राजस्व आधे से भी कम पर आ गया था. दिल्ली सरकार ने विकास कार्य ही नहीं अनेक राहत कार्य तक धन अभाव में रोक दिये थे. तब केजरीवाल पर आरोप लगा था कि उन्होंने अपने सरकारी बंगले और ऑफिस के निर्माण पर 45 करोड़ रुपये से अधिक खर्च कर डाले. बीजेपी ने आरोप लगाया था कि यह दिल्ली के मुख्यमंत्री की संवेदनहीनता का एक बड़ा प्रमाण है.
बीजेपी ने सीएम हाउस को बताया 'केजरीवाल का शीशमहल'

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.










