
दिल्ली CM पर हमले का आरोपी 5 दिन की पुलिस रिमांड पर, राजकोट ले जा सकती है पुलिस
AajTak
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुए हमले के मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. हमले के आरोपी राजेशभाई खिमजीभाई सकरिया को दिल्ली पुलिस ने ड्यूटी मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया, जहां से उसे 5 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया.
दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता हमले के आरोपी को पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है. राजेशभाई खिमजीभाई सकरिया (41), निवासी राजकोट (गुजरात) नाम के इस शख्स को देर रात कोर्ट में पेश किया गया. राजेश ने रेखा गुप्ता पर जन सुनवाई के दौरान हमला किया था.
अब ये मामला सुरक्षा में लापरवाही का तो है ही लेकिन सबसे बड़ा सवाल ये है कि क्या इस हमले के पीछे कोई बहुत बड़ी साजिश है? क्योंकि अभी तक हमले का मकसद साफ नहीं है. आरोपी 1200 किलोमीटर का सफर तय करके सिर्फ हमला करने के लिए ही दिल्ली आया था, इसे लेकर आरोपी से कई सारी एजेंसियां पूछताछ कर रही हैं.
पुलिस सूत्रों के अनुसार, जांच के दौरान आरोपी को राजकोट भी ले जाया जा सकता है. इसके साथ ही पुलिस मुख्यमंत्री के घर पर क्राइम सीन रीक्रिएट करने की तैयारी में है, ताकि यह समझा जा सके कि हमला कैसे हुआ.
यह भी पढ़ें: EXCLUSIVE: बिना टिकट रेल में यात्रा... हनुमान मंदिर में किए दर्शन, जानें कैसे दिल्ली पहुंचा रेखा गुप्ता पर हमला करने वाला आरोपी
मोबाइल को फॉरेसिक जांच के लिए भेजा गया
पुलिस आरोपी के दिल्ली आने के बाद उसने यहां किससे मुलाकात की और किनसे बातचीत की, इसका पता लगाया लगाने की कोशिश कर रही है. इसके लिए उसका मोबाइल फोन जब्त कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है. दिल्ली पुलिस अब इस पूरे मामले में बड़ी साजिश (larger conspiracy) की जांच कर रही है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










