
दिल्ली CM केजरीवाल की गिरफ्तारी की आशंका, AAP मुख्यालय पहुंचने लगे कार्यकर्ता
AajTak
शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) के तीन समन मिलने के बाद भी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अब तक ED के सामने पेश नहीं हुए हैं. इस बीच आशंका जताई जा रही है कि आज ED केजरीवाल को गिरफ्तार कर सकती है. इस कयासों के बाद अब दिल्ली में स्थित आम आदमी पार्टी के मुख्यालय के बाहर कार्यकर्ताओं के पहुंचने का क्रम शुरू हो गया है.
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आज ED (प्रवर्तन निदेशालय) गिरफ्तार कर सकती है. यह दावा खुद आम आदमी पार्टी ने किया है. सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी की आशंका को देखते हुए गुरुवार सुबह से ही AAP मुख्यालय के बाहर कार्यकर्ताओं के जुटने का क्रम शुरू हो गया है.
बता दें कि शराब घोटाले में ED केजरीवाल को तीन समन जारी कर चुकी है, लेकिन अब तक दिल्ली के सीएम ईडी के सामने पेश नहीं हुए हैं. हालांकि, तीनों बार केजरीवाल ने ईडी को लिखित जवाब भेजा है और जांच में सहयोग करने की बात कही है.
इन नेताओं ने किया गिरफ्तारी का दावा
AAP नेताओं ने दावा किया है कि ईडी आज अरविंद केजरीवाल के आवास पर रेड मार सकती है और उनकी गिरफ्तारी भी कर सकती है. दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी, सौरभ भारद्वाज और राज्यसभा सांसद संदीप पाठक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दावा किया है कि अरविंद केजरीवाल के घर आज ईडी की छापेमारी हो सकती है, जिसके बाद उन्हें अरेस्ट किया जा सकता है.
ED के नोटिस को बताया गैरकानूनी
आतिशी ने आजतक से बात करते हुए कहा कि उन्हें विश्वस्त सूत्रों से खबर मिली है कि आज अरविंद केजरीवाल के घर पर रेड होगी और उन्हें गिरफ्तार भी किया जाएगा. ये बिल्कुल साफ है कि समन भेजने की टाइमिंग और उन्हें गिरफ्तार करने का प्लान बनाया गया है, ये सिर्फ और सिर्फ लोकसभा चुनाव से जुड़ा हुआ है. इस मुद्दे पर आम आदमी पार्टी का कहना है कि जांच एजेंसी का नोटिस गैर कानूनी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










