
दिल्ली: CISF की लेडी कमांडो ने चेन स्नेचर को बीच सड़क दी पटखनी, बहादुरी देख सन्न रह गए लोग
AajTak
पूर्वी दिल्ली के पांडव नगर इलाके में CISF की लेडी कमांडो भरे बाजार एक चेन स्नेचर को ऐसी पटखनी दी कि वो सन्न रह गया. सुप्रिया नायक ने अपने घर के पास अक्षरधाम मेट्रो स्टेशन के पास सैर के लिए निकलीं थीं. इसी दौरान दो बाइक सवार युवकों ने उन पर हमला कर गले की चेन छीनने की कोशिश की.
पूर्वी दिल्ली के पांडव नगर इलाके में CISF की लेडी कमांडो भरे बाजार एक चेन स्नेचर को ऐसी पटखनी दी कि वो सन्न रह गया. दरअसल आरोपी ने महिला कांस्टेबल से चेन छीनने का प्रयास किया था. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू की. कांस्टेबल सुप्रिया नायक सीआईएसएफ यूनिट डीएमआरसी में तैनात हैं.
बताया जा रहा है कि 2 अक्टूबर की सुबह करीब पौने आठ बजे सीआईएसएफ की महिला कांस्टेबल सुप्रिया नायक ने अपने घर के पास अक्षरधाम मेट्रो स्टेशन के पास सैर के लिए निकलीं थीं.
लेडी कमांडो ने चेन स्नैचर को पटका
इसी दौरान दो बाइक सवार युवकों ने उन पर हमला कर गले की चेन छीनने की कोशिश की. तुरंत ही उन्होंने एक अपराधी को पकड़ लिया और दूसरा भागने में सफल रहा. कांस्टेबल सुप्रिया नायक ने सहायता के लिए शोर मचाया और पास से गुजर रहे लोगों ने तुरंत उनकी मदद की.
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया
इसके बाद उन्होंने दिल्ली पुलिस की PCR हेल्पलाइन नंबर पर फोन कर घटना की जानकारी दी. मौके पर पहुंचकर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. जबकि कांस्टेबल नायक को इलाज के लिए एलबीएस अस्पताल ले जाया गया. पुलिस अन्य फरार आरोपी की तलाश में जुटी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










