
दिल्ली BMW हादसा: गगनप्रीत की जमानत पर फैसला 27 सितंबर को, कोर्ट को सौंपा गया CCTV फुटेज
AajTak
दिल्ली BMW हादसे में आरोपी महिला गगनप्रीत की जमानत याचिका पर पटियाला हाउस कोर्ट ने सुनवाई पूरी कर फैसला सुरक्षित रख लिया. कोर्ट 27 सितंबर को आदेश सुनाएगा. सुनवाई में पुलिस ने घायल को नर्सिंग होम ले जाने का आरोप लगाया. गगनप्रीत के वकील ने सुप्रीम कोर्ट गाइडलाइन का पालन बताया. सभी पक्षों ने लिखित जवाब दाखिल किए.
दिल्ली BMW हादसे में आरोपी महिला गगनप्रीत की जमानत याचिका पर पटियाला हाउस कोर्ट ने सुनवाई पूरी कर अपना निर्णय सुरक्षित रख लिया. कोर्ट अब 27 सितंबर को इस मामले में आदेश सुनाएगा.
सुनवाई के दौरान अदालत ने घटना की CCTV फुटेज देखी. दिल्ली पुलिस ने दलील दी कि न्यू लाइफ नर्सिंग होम गंभीर बीमारियों और हादसों में हताहत लोगों का आकस्मिक इलाज करने के लिए उचित नहीं है. पुलिस ने कहा कि हादसे के पास कई स्पेशियलिटी हॉस्पिटल थे, लेकिन घायल को वहां नहीं ले जाया गया.
27 सितंबर को कोर्ट आदेश सुनाएगा
इस पर गगनप्रीत के वकील ने जवाब दिया कि उन्होंने अपने घायल पति को छोड़कर घायल को हॉस्पिटल पहुंचाया. वकील ने कहा कि यदि ऐसे ही आरोप लगाए जाते रहे तो कोई भी घायल की मदद नहीं करेगा. साथ ही उन्होंने बताया कि पीसीआर को भी कॉल की गई थी और फोन पुलिस को सौंप दिया गया है. वकील ने अदालत को बताया कि सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन का पूरी तरह पालन किया गया.
कोर्ट ने सभी पक्षों के लिखित जवाब भी दर्ज किए. इसके अलावा दिल्ली पुलिस ने घटना का CCTV फुटेज अदालत को सौंपा. हादसे में गगनप्रीत की BMW ने बाइक सवार कपल को टक्कर मारी थी. इस हादसे में फाइनेंस विभाग के डिप्टी सेक्रेटरी नवजोत सिंह (52) की मौत हुई थी.
कोर्ट ने घटना की CCTV फुटेज देखी

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










