
दिल्ली: AICC के दफ्तर में पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के चेयरमैन का निधन, कांग्रेस ने कहा, निष्ठावान सिपाही को खो दिया
AajTak
दिल्ली में कांग्रेस पार्टी के मुख्यालय में सैनिक प्रकोष्ठ के चेयरमैन का निधन हो गया है. वे 86 साल के थे और रोज पार्टी दफ्तर में बैठते थे. शनिवार को उनकी तबीयत बिगड़ी और परिजन अस्पताल लेकर गए. जहां डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया.
कांग्रेस पार्टी (AICC) के दफ्तर में शनिवार को 86 साल के पूर्व मेजर वेद प्रकाश की मौत हो गई है. वेद प्रकाश कांग्रेस पार्टी के दफ्तर में बैठते थे. सूचना मिलने पर पुलिस ने घटना के बारे में जानकारी ली है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने वेद प्रकाश के निधन पर दुख जताया है.
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, शनिवार शाम के वक्त पीसीआर कॉल के जरिए जानकारी मिली थी. मौके पर तुगलक रोड थाने से पुलिस पहुंची और जानकारी ली. परिवार के लोग ही वेद प्रकाश को आर्मी अस्पताल ले गए थे. वहां डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया. पुलिस के मुताबिक, मामला नेचुरल डेथ का लग रहा है.
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी ट्वीट किया है. उन्होंने लिखा-
'पूर्व फौजियों को संगठित करने में जीवन लगा दिया'
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी वेद प्रकाश के निधन पर दुख जताया. उन्होंने कहा, दशकों से कांग्रेस पार्टी से जुड़े रहे और पूर्व सैनिकों के संगठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले मेजर वेद प्रकाश जी के निधन से मुझे बहुत पीड़ा हुई है. एक अनुशासित फौजी के रूप में देश सेवा के बाद उन्होंने पूर्व फौजियों को संगठित करने में अपना जीवन लगा दिया.
खड़गे ने आगे कहा, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी में वार रूम के संचालन और पूर्वोत्तर राज्यों के प्रभारी रहने के साथ अतीत में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाईं. जम्मू-कश्मीर व रक्षा मामलों पर उनकी गहरी समझ थी. उनको हमारी ओर से भावपूर्ण श्रद्धांजलि और उनके परिजनों के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










