
दिल्ली: 5 साल में सबसे ठंडा गणतंत्र दिवस, AQI भी 'खराब', कई इलाकों में बारिश का अनुमान
AajTak
दिल्ली-एनसीआर में शीतलहर के कारण न्यूनतम तापमान 3.6°C तक गिर गया, जिससे 26 जनवरी 2021 के बाद सबसे ठंडा गणतंत्र दिवस दर्ज हुआ. ठंड के साथ AQI फिर खराब श्रेणी में पहुंच गया, जबकि IMD ने येलो अलर्ट जारी किया है.
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आस-पास के इलाकों में कड़ाके की ठंड जारी है. पिछले दिनों हुई बारिश और उसके बाद शुरू हुई शीत लहर ने एनसीआर को एक बार फिर से ठंड की चपेट में ला दिया है. सोमवार को दिल्ली में कड़ाके की ठंड पड़ी, शहर के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान 3.6°C तक गिर गया और कुछ जगहों पर शीतलहर की स्थिति दर्ज की गई.
शहर के बेस स्टेशन सफदरजंग में 4.2°C तापमान दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री कम था. इसी के साथ, 26 जनवरी का दिन साल 2021 के बाद से सबसे ठंडा गणतंत्र दिवस रहा. साल 2021 में राजधानी में 2.1°C तापमान दर्ज किया गया था.
ठंड के साथ हवा की गुणवत्ता फिर से 'खराब' श्रेणी में आ गई है, जिससे जनवरी में दो दिनों तक मध्यम AQI का दुर्लभ दौर खत्म हो गया. रविवार को 153 के मुकाबले शाम 4 बजे 24 घंटे का औसत बढ़कर 241 हो गया, जो चार सालों में जनवरी की सबसे कम रीडिंग थी.
आयानगर में शहर का सबसे कम न्यूनतम तापमान 3.6°C दर्ज किया गया, जबकि रिज में 5.3°C दर्ज किया गया. सोमवार को इन दोनों स्टेशनों ने शीतलहर के मानदंडों को पूरा किया.
मौसम ने क्यों ली करवट?
साफ आसमान और वीकेंड में लगातार उत्तर-पश्चिमी हवाओं की वजह से तापमान में गिरावट आई है. TOI की रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकारियों ने बताया कि आने वाले पश्चिमी विक्षोभ के कारण सोमवार को हवा की गति कम हो गई, जिससे न्यूनतम तापमान बढ़ने और मंगलवार को हल्की बारिश होने की उम्मीद है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










