
दिल्ली: '30 घंटे तक 3 टमाटर खाकर जिंदा रहे', बुराड़ी में इमारत के मलबे में फंसे परिवार ने सुनाई आपबीती
AajTak
उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी में चार सदस्यों का एक परिवार मलबे के नीचे 30 घंटे से ज्यादा वक्त तक फंसा रहा. इस दौरान परिवार के लोग सिर्फ तीन टमाटर खाकर जिंदा रहे.
पिछले दिनों उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी इलाके में ढही एक बहुमंजिला इमारत के मलबे से चार लोगों के एक परिवार को जिंदा निकाला गया. परिवार को करीब 30 घंटे तक सिर्फ तीन टमाटरों पर जिंदा रहना पड़ा. अधिकारियों ने बताया कि राजेश (30), उनकी पत्नी गंगोत्री (26) और उनके बेटों प्रिंस (6) और रितिक (3) सहित परिवार को 29 जनवरी (बुधवार) को देर रात चले रेस्क्यू ऑपरेशन में बचाया गया.
ढही इमारत के अंदर फंसने वाले राजेश ने अपनी आपबीती बताते हुए कहा कि उन्होंने और उनके परिवार ने अपने घर में बचे तीन टमाटर खाकर अपनी भूख मिटाई.
मलबे में फंसने वालों की आपबीती
एजेंसी के मुताबिक, हुए राजेश ने बताया, "शाम करीब 6.30 बजे इमारत ढह गई, ठीक उस वक्त जब मैं अपने परिवार के लिए रात का खाना बनाने वाला था. हमने अपने ऊपर से मलबा हटाने की बहुत कोशिश की, लेकिन हम सफल नहीं हो सके. मैंने हार मान ली थी और सब कुछ भगवान पर छोड़ दिया था. हम घर में बचे सिर्फ तीन टमाटरों पर 30 घंटे से ज्यादा वक्त तक जिंदा रहे."
उन्होंने आगे कहा कि जब हमें बाहर निकाला गया तो हम बेहोश थे. मुझे यह भी याद नहीं है कि हम कब और कैसे अस्पताल पहुंचे.
अधिकारियों के मुताबिक, नवनिर्मित इमारत की छत का स्लैब रसोई गैस सिलेंडर पर गिरने के कारण बनी जगह में परिवार फंस गया था. इसी वजह से राजेश और उनका परिवार मलबे में दबने से बच गया.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










