
दिल्ली: 24 घंटे में सामने आए कोरोना के 27,047 मामले, 375 की मौत
AajTak
दिल्ली में रिकवरी दर 89.94 फीसदी पहुंच गयी है. राजधानी में कुल केस की बात करें तो यहां यह आंकड़ा 11,49,333 तक पहुंच गया है. वहीं 24 घंटे में 25,288 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं. जिसके बाद यह आंकड़ा 10,33,825 पहुंच गया है.
राजधानी दिल्ली में कोरोना के कहर के चलते हालात हर दिन बदतर होते जा रहे हैं. ऐसे में यहां 24 घंटे में कोरोना के 27,047 नए मामले सामने आए हैं. वहीं 375 मरीजों की मौत की खबर है. जिसके बाद कोरोना से होने वाली कुल मौतों का आंकड़ा 16,147 पहुंच गया है. इसके अलावा दिल्ली में सक्रिय मरीजों की संख्या 99,361 हुई. दिल्ली में इस समय होम आइसोलेशन में कोरोना के 51,616 मरीज हैं. यहां कोरोना की संक्रमण दर 32.69 फीसदी हो गई है. वहीं सक्रिय कोरोना मरीजों की दर 8.64 फीसदी हो गई है. ऐसे में अगर हॉटस्पॉट की बात करें तो दिल्ली में यह आंकड़ा 37 हजार के पार हो गया है, वहीं 37,223 कंटेनमेंट जोन हो चुके हैं.
जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










