
दिल्ली: 1200 करोड़ की ड्रग्स के साथ पकड़े गए 2 अफगानी नागरिक, बड़ी साजिश का पर्दाफाश
AajTak
ड्रग्स के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 312.5 किलो मैथाफेटामाईन (Methamphetamine) और 10 किलो फाइन क्वालिटी की हेरोइन जब्त की है. ड्रग्स के साथ 2 अफगानी नागरिक भी गिरफ्तार किए गए हैं. ड्रग्स की खेप पहले चेन्नई से लखनऊ और वहां से दिल्ली लाई गई थी.
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने नार्को-टेरर पर बड़ी कार्रवाई की है. मंगलवार को पुलिस ने 1200 करोड़ रुपए की ड्रग्स जब्त की है. इस ड्रग्स को बेचकर आने वाली रकम का इस्तेमाल हिंदुस्तान के खिलाफ आतंकी गतिविधियों में किया जाना था.
पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 312.5 किलो मैथाफेटामाईन (Methamphetamine) और 10 किलो फाइन क्वालिटी की हेरोइन जब्त की है. ड्रग्स के साथ 2 अफगानी नागरिक भी गिरफ्तार किए गए हैं. ड्रग्स की खेप पहले चेन्नई से लखनऊ और वहां से दिल्ली लाई गई थी.
ये ड्रग्स दिल्ली से हरियाणा, पंजाब, हिमांचल और राजस्थान में सप्लाई की जानी थी. स्पेशल सेल के स्पेशल कमिश्नर हर गोविंद धालीवाल (HGS dhaliwal) के मुताबिक इस साल 350 किलो ड्रग्स पहले ही पकड़ी जा चुकी है.
नार्को टेरर को देखते हुए दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल लगातार इन मामलों पर नजर बनाए हुए हैं.
ड्रग्स के साथ जिन दो अफगानी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है, वे हिंदुस्तान में बतौर रिफ्यूजी रह रहे थे. इनके वीजा की मियाद भी ये दोनों लगातार बढ़वा रहे थे. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल का इनके ऊपर पहले से सर्विलांस था.
एक इन्फॉर्मेशन मिलने पर कालिंदी कुंज के पास से एक कार को इंटरसेप्ट किया गया था, कार से मैथाफेटामाईन के साथ 2 अफगानी नागरिक मुस्तफा और रहीम उल्लाह की गिरफ्तारी की गई. इनसे पूछताछ के बाद नोयडा से भी हेरोइन बरामद हुई है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










