
दिल्ली-हैदराबाद की फ्लाइट में एयर होस्टेस के साथ बदसलूकी करने वाला यात्री गिरफ्तार
AajTak
दिल्ली-हैदराबाद की स्पाइस जेट की उड़ान में महिला क्रू मेंबर से बदसलूकी के मामले में आरोपी यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया है. स्पाइस जेट सिक्योरिटी ने इसकी शिकायत पुलिस से की थी. दिल्ली पुलिस ने इस मामले में केस भी दर्ज किया है. दिल्ली पुलिस के मुताबिक, आरोपी अबसार आलम को गिरफ्तार कर लिया गया है.
दिल्ली-हैदराबाद की स्पाइस जेट की उड़ान में महिला क्रू मेंबर से बदसलूकी के मामले में आरोपी यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया है. स्पाइस जेट सिक्योरिटी ने इसकी शिकायत पुलिस से की थी. दिल्ली पुलिस ने इस मामले में केस भी दर्ज किया है. दिल्ली पुलिस के मुताबिक, आरोपी अबसार आलम को गिरफ्तार कर लिया गया है.
दरअसल, दिल्ली से हैदराबाद जा रही स्पाइसजेट की फ्लाइट में केबिन क्रू के साथ बदसलूकी का मामला सामने आया था. यात्रा के दौरान एक यात्री ने क्रू मेंबर के साथ गलत व्यवहार किया था. हंगामा होने के बाद आसपास बैठे लोगों ने मामले को शांत कराया. बाद में आरोपी यात्री और उसके साथी को विमान से उतार दिया गया था. दोनों को सुरक्षा दल को सौंप दिया गया है.
23 जनवरी की थी घटना स्पाइसजेट की ओर से बताया गया था कि घटना 23 जनवरी की थी. स्पाइसजेट के वेट-लीज्ड कोरेंडन का विमान (SG-8133) दिल्ली से हैदराबाद जा रहा था. दिल्ली में बोर्डिंग के दौरान एक यात्री ने गलत और अनुचित तरीके से व्यवहार किया. मामले में क्रू मेंबर्स ने PIC और सुरक्षा कर्मचारियों को सूचित किया. यात्री और उसके साथी को उतार कर सुरक्षा दल को सौंप दिया गया था. इस घटना का वीडियो भी सामने आया था.
इस घटना का एक वीडियो सामने आया है. इसमें 'बुजुर्ग' यात्री को केबिन क्रू की तरफ से समझाइश दी जा रही है. बुजुर्ग पैसेंजर कहते हैं कि मैंने कुछ गलत नहीं बोला है. मैं आपके पिता की उम्र का हूं. हालांकि, इस दौरान केबिन क्रू उन्हें समझाने की कोशिश करती रहीं. बाद में आसपास बैठे लोगों ने भी हस्तक्षेप किया और बुजुर्ग को शांत कराया. इस बीच, दूसरी केबिन क्रू मौके पर पहुंची और अपनी साथी को लेकर आगे निकल गई.
महिला पर पेशाब करने का मामला आया था सामने इससे पहले फ्लाइट में महिला पर पेशाब करने का मामला भी सामने आया था. पिछले साल 26 नवंबर को न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रही फ्लाइट में नशे में धुत शंकर मिश्रा ने बिजनेस क्लास में बैठी 70 साल की महिला यात्री पर पेशाब कर दिया था. इस मामले पुलिस ने 7 जनवरी को बेंगलुरु से आरोपी को गिरफ्तार किया था. इस घटना पर डीजीसीए ने सख्त रुख अपनाया है. आरोपी शंकर मिश्रा पर छह महीने का बैन तो लगाया ही गया है. साथ में विमान के पायलट का लाइसेंस भी सस्पेंड कर दिया गया है. इस मामले में एयर इंडिया पर भी 30 लाख का जुर्माना लगाया गया है.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








