
दिल्ली हिट-एंड-रन मामले में कनाडा से लौटा व्यक्ति गिरफ्तार, ऑडी के टक्कर से अर्टिगा ड्राइवर की गई थी जान
AajTak
दिल्ली पुलिस ने हाल ही में कनाडा से लौटे 25 वर्षीय व्यक्ति को दक्षिण-पश्चिम दिल्ली में हिट-एंड-रन मामले में गिरफ्तार किया है, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी.
दिल्ली पुलिस ने हाल ही में कनाडा से लौटे 25 वर्षीय व्यक्ति को दक्षिण-पश्चिम दिल्ली में हिट-एंड-रन मामले में गिरफ्तार किया है, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी. पुलिस उपायुक्त (दक्षिण-पश्चिम) सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि आरोपी पारस पठानिया को दुर्घटना के 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया. उसे पकड़ने के लिए 50 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए. दुर्घटना शनिवार को सुबह 6.30 बजे रिंग रोड पर भीकाजी कामा प्लेस के पास वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के सामने हुई.
ऑडी ने अर्टिगा को मारी थी टक्कर अधिकारी ने बताया कि आरोपी की लापरवाही से चलाई जा रही ऑडी कार एक अर्टिगा वाहन से टकरा गई, जिससे उसके ड्राइवर सुखजीत नंदा की मौत हो गई. सुखजीत नंदा हरियाणा के हिसार का रहने वाला था. नंदा को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. उन्होंने बताया कि सफदरजंग एन्क्लेव पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की गई है और आगे की जांच शुरू कर दी गई है.
2018 से कनाडा में रह रहा था आरोपी आरोपी को पकड़ने के लिए कई टीमें बनाई गई थीं. उन्होंने कहा कि टीम ने 50 सीसीटीवी कैमरों से फुटेज का विश्लेषण किया और 60 किलोमीटर तक पीछा करके संदिग्ध को ट्रैक किया. अधिकारी ने कहा कि पठानिया को पश्चिम विहार इलाके में उसके घर से गिरफ्तार किया गया. आरोपी अप्रैल 2024 में दिल्ली आने से पहले 2018 से कनाडा में रह रहा था. डीसीपी ने कहा कि मामले में आगे की जांच जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










