
दिल्ली हाई कोर्ट ने बेटी के यौन उत्पीड़न के आरोपी को दी जमानत, दिया ये तर्क
AajTak
याचिकाकर्ता ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी एक पुलिस अधिकारी के साथ रह रही है जो फर्जी शिकायतें दर्ज कराने में उसकी मदद कर रहा है. याचिकाकर्ता को 21 फरवरी को गिरफ्तार किया गया था, जिसके बाद अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया था.
दिल्ली हाई कोर्ट ने अपनी बेटी के यौन उत्पीड़न के आरोपी को जमानत दे दी है. जमानत देते हुए कोर्ट ने कहा कि वह इस बात से अपनी आंखें नहीं मूंद सकता कि लड़की के माता-पिता के बीच वैवाहिक विवाद है. कोर्ट ने यह भी कहा कि इस बात से भी इनकार नहीं किया जा सकता कि लड़की को बहला-फुसलाकर यह आरोप लगवाया गया हो.
जस्टिस विकास महाजन ने पाया कि लड़की चार साल से अधिक समय से अपनी मां के साथ रह रही है और FIR दर्ज करने में अत्यधिक देरी हुई है. कोर्ट ने कहा कि लड़की की मां और पिता ने एक-दूसरे के खिलाफ FIR दर्ज कराईं और मां की पिछली शिकायतों में यौन उत्पीड़न की कथित घटनाओं का 'जरा भी संदर्भ नहीं है.'
कोर्ट ने एक हालिया आदेश में कहा, 'निस्संदेह, आरोप गंभीर हैं, लेकिन यह अदालत इस तथ्य से अपनी आंखें बंद नहीं कर सकती कि पीड़िता के माता-पिता के बीच वैवाहिक विवाद है. लिहाजा इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि शिकायतकर्ता ने अपनी अभिरक्षा में मौजूद नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर याचिकाकर्ता पर झूठा आरोप लगवाया हो.'
याचिकाकर्ता व्यक्ति ने जमानत मांगते हुए अदालत को बताया कि उसके और पत्नी के बीच वैवाहिक विवाद है और लगभग 15 साल की उसकी बेटी अपनी मां के साथ रह रही है जबकि 10 साल का बेटा उसकी अभिरक्षा में है.
याचिकाकर्ता ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी एक पुलिस अधिकारी के साथ रह रही है जो फर्जी शिकायतें दर्ज कराने में उसकी मदद कर रहा है. याचिकाकर्ता को 21 फरवरी को गिरफ्तार किया गया था, जिसके बाद अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया था.
कथित घटनाएं 2019-2022 में हुईं, शिकायत पहली बार 2023 में ही की गई थी, अदालत ने कहा कि जाहिर है, FIR दर्ज करने में अत्यधिक देरी हुई है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










