
दिल्ली: हाईटेक बनेगा कश्मीरी गेट ISBT, यात्रियों को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय स्तर का अनुभव
AajTak
दिल्ली ट्रांसपोर्ट इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (DTIDC) ने ISBT को आधुनिक बनाने के लिए नई तकनीक अपनाने की योजना बनाई है. अधिकारियों का कहना है कि इस योजना के तहत बसों के लिए 60 बे निर्धारित किए गए हैं, जिन्हें ऑटोमेटेड सिस्टम के जरिए मैनेज किया जाएगा. बसों के आगमन और प्रस्थान की रीयल-टाइम जानकारी यात्रियों को मिलेगी, जिससे उन्हें अपने सफर की सही योजना बनाने में मदद मिलेगी.
दिल्ली के कश्मीरी गेट स्थित अंतरराज्यीय बस टर्मिनल (ISBT) को अत्याधुनिक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है. दिल्ली सरकार की योजना के तहत इस बस अड्डे को हाईटेक सुविधाओं से लैस किया जाएगा, जिससे यात्रियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर का अनुभव मिलेगा. यह परिवर्तन हजारों यात्रियों के सफर को सुगम बनाएगा और बस संचालन को अधिक व्यवस्थित करेगा.
दिल्ली ट्रांसपोर्ट इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (DTIDC) ने ISBT को आधुनिक बनाने के लिए नई तकनीक अपनाने की योजना बनाई है. अधिकारियों का कहना है कि इस योजना के तहत बसों के लिए 60 बे निर्धारित किए गए हैं, जिन्हें ऑटोमेटेड सिस्टम के जरिए मैनेज किया जाएगा. बसों के आगमन और प्रस्थान की रीयल-टाइम जानकारी यात्रियों को मिलेगी, जिससे उन्हें अपने सफर की सही योजना बनाने में मदद मिलेगी.
SMS और ऐप के जरिए जानकारी
इस नई व्यवस्था के तहत यात्रियों और बस ऑपरेटरों को बेहतर सूचना प्रणाली से जोड़ा जाएगा. बस यात्रियों को अब इंफॉर्मेशन डिस्प्ले बोर्ड पर सटीक जानकारी मिलेगी, जिससे उन्हें बस ढूंढने और पकड़ने में कठिनाई नहीं होगी. वहीं, बस ऑपरेटरों को SMS के जरिए पहले से ही बे अलॉटमेंट और अन्य ज़रूरी जानकारी मिल जाएगी. इसके अलावा, एक विशेष मोबाइल ऐप और सर्वर भी विकसित किया जाएगा, जिससे यात्रियों को बसों की लाइव स्थिति और अन्य सुविधाओं की जानकारी मिलेगी.
भीड़भाड़ होगी कम, यात्रियों को मिलेगा आराम
कश्मीरी गेट बस अड्डा वर्तमान में भारी भीड़भाड़ के लिए जाना जाता है, जहां पंजाब, हिमाचल प्रदेश और उत्तर भारत के अन्य शहरों के लिए बसें उपलब्ध होती हैं. इस आधुनिक प्रणाली से यात्रियों को बस पकड़ने में होने वाली कठिनाइयों से राहत मिलेगी और वे कम समय में अपनी बस तक पहुंच सकेंगे.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










