
दिल्ली: स्मॉग टावर पर बोले पर्यावरणविद, प्रदूषण कम करने का ये स्थायी समाधान नहीं
AajTak
आजतक ने दिल्ली के स्मॉग टावर की नई पहल और इसकी व्यावहारिकता के बारे में जानने के लिए सरकार और अन्य निजी संगठनों, दोनों के विभिन्न पर्यावरणविदों से बात की. नए स्मॉग टॉवर और खराब वायु गुणवत्ता की समस्या को दूर करने के लिए संसाधनों का बेहतर उपयोग कैसे किया जा सकता है, इसके बारे में कई विरोधाभासी विचार मिले हैं.
दिल्ली का प्रदूषण वर्षों से चिंता का विषय है, सरकारों और अधिकारियों ने इसको नियंत्रित करने के लिए कई प्रयास किए हैं. अक्टूबर आते ही वायु प्रदूषण शुरू हो जाता है, और यह सर्दी के मौसम के अंत तक जारी रहता है. इस सीजन से ठीक पहले, दिल्ली सरकार ने कनॉट प्लेस में बाबा खड़ग सिंह मार्ग पर अपने पहले स्मॉग टावर का उद्घाटन किया, लेकिन पर्यावरणविदों का मानना है कि इस तरह की परियोजना वायु प्रदूषण जैसी जटिल समस्या का स्थायी समाधान मुहैया नहीं करा सकती है. इसके कई आयाम हैं और यह दिल्ली जैसे संसाधनों की कमी वाले शहर में खर्च का सौदा साबित हो सकता है.
Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










