
दिल्ली से पंजाब, हरियाणा और राजस्थान तक, अगले कुछ दिनों में पड़ेगी जबरदस्त ठंड, 3-5 डिग्री तक गिर सकता है तापमान
AajTak
बारिश के बाद दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में घना कोहरा और सर्द हवाएं दस्तक देने वाली हैं. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने चेतावनी जारी की है. दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में तापमान में गिरावट और ठंडी हवाएं नए साल तक जारी रहेंगी. हिमाचल प्रदेश और उत्तरी राज्यों में भी घने कोहरे की संभावना है.
बारिश के मौसम के जाते ही दिल्ली और आसपास के इलाकों में अब बहुत घने कोहरे और सर्द हवाओं का दौर शुरू होने वाला है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले कुछ दिनों के लिए चेतावनी जारी की है, जिसमें नए साल के मौके पर मौसम का हाल भी शामिल है.
तापमान की भविष्यवाणी के अनुसार, उत्तर प्रदेश में अगले 5 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 4-6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना है. वहीं पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली और राजस्थान में अगले 3 दिनों में 3-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की उम्मीद है, जिसके बाद तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा.
यह भी पढ़ें: उत्तर भारत में बारिश के बाद बढ़ेगी ठंड, सुबह-शाम घना कोहरा, जानें नए साल पर कैसा रहेगा शहर में मौसम
इन राज्यों में अगले कुछ दिनों में गिरेंगे तापमान
मध्य भारत में अगले 24 घंटों में तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन उसके बाद तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है. पूर्वी भारत में अगले 24 घंटों में तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन उसके बाद 3-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है. महाराष्ट्र में अगले 5 दिनों के दौरान तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की कमी आने की उम्मीद है.
दिल्ली में 2 जनवरी तक रहेगी भीषण सर्दी

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










