
दिल्ली से दोहा जा रही इंडिगो फ्लाइट की कराची में मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग, यात्री की मौत
AajTak
इंडिगो एयरलाइन की दिल्ली-दोहा फ्लाइट की मेडिकल इमरजेंसी के कारण पाकिस्तान के कराची एयरपोर्ट पर लैंडिंग हुई. जानकारी के मुताबिक फ्लाइट नंबर 6E-1736 को मेडिकल इमरजेंसी के बाद पाकिस्तान के कराची हवाईअड्डे की ओर मोड़ दिया गया था.
इंडिगो एयरलाइन की दिल्ली-दोहा फ्लाइट की मेडिकल इमरजेंसी के कारण पाकिस्तान के कराची एयरपोर्ट पर लैंडिंग हुई. एयरलाइन के एक अधिकारी ने बताया कि दोहा जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट को मेडिकल इमरजेंसी के कारण पाकिस्तान के कराची डायवर्ट कर दिया गया है.
जानकारी के मुताबिक फ्लाइट नंबर 6E-1736 को मेडिकल इमरजेंसी के बाद पाकिस्तान के कराची हवाईअड्डे की ओर मोड़ दिया गया था. एयरलाइन की ओर से कहा गया है कि दुर्भाग्य से यात्री को बचाया नहीं जा सका. एयरपोर्ट की मेडिकल टीम ने पैसेंजर को मृत घोषित कर दिया.
एयरलाइन ने प्रेस रिलीज जारी करते हुए कहा कि हम इस खबर से बेहद दुखी हैं और हमारी प्रार्थनाएं और शुभकामनाएं मृतक यात्री के परिजनों और उनके चाहने वालों के साथ हैं. फ़िलहाल हम संबंधित अधिकारियों के साथ मिलकर फ़्लाइट के अन्य यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाने की व्यवस्था कर रहे हैं.
इससे पहले एअर इंडिया (AIR India) की अमेरिका से दिल्ली आ रही फ्लाइट की स्वीडन के स्टॉकहोम में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी थी. फ्लाइट में 300 यात्री सवार थे. फ्लाइट ने अमेरिका के नेवार्क से दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी, लेकिन तकनीकी खराबी आने के बाद उसकी स्वीडन के स्टॉकहोम हवाई अड्डे पर ही इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी थी. फ्लाइट के इंजन-2 में ऑयल तेजी से कम हो रहा था. देखने पर पता चला कि दूसरे इंजन से तेल लीक हो रहा है. इंजन का तेल घटकर 8 Qts हो गया था, जिसके बाद फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराने का फैसला लिया गया. पिछले कुछ दिनों में फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग के मामले काफी तेजी से बढ़े हैं.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








