
दिल्ली से झारखंड जा रहा था एक परिवार, हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत
AajTak
दिल्ली में रहने वाला एक परिवार झारखंड के पलामू जाने के लिए शुक्रवार देर शाम घर से निकाला था. रात करीब 1:00 बजे गौतम बुद्ध नगर में कार यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसे का शिकार हो गई. इसमें आठ लोग सवार थे, जिसमें पांच लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए.
राजधानी दिल्ली के कालिंदीकुंज थाना क्षेत्र के मदनपुर खादर जेजे कॉलोनी में रहने वाले एक परिवार के लोग भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गया. इसमें परिवार के चार लोगों समेत पांच की मौत हुई है. साथ ही परिवार के तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. उनका उपचार चल रहा है.
दरअसल, ये परिवार झारखंड के पलामू जाने के लिए शुक्रवार देर शाम घर से निकाला था. रात करीब 1:00 बजे गौतम बुद्ध नगर में कार यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसे का शिकार हो गई. इसमें आठ लोग सवार थे, जिसमें पांच लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए.
हादसे की सूचना मिली तो लोगों को यकीन नहीं हुआ
हादसे के बाद से मदनपुर खादर जेजे कॉलोनी में मातम पसरा है. लोग गमगीन हैं. हादसे में जान गंवाने वाले लोग पड़ोसियों से मिलकर घर से निकले थे. इसके कुछ ही घंटे बाद हादसे की सूचना मिली तो लोगों को यकीन नहीं हुआ.
घायल तीनों बच्चों का चल रहा है इलाज
पड़ोसियों ने बताया कि ये परिवार झारखंड के पलामू स्थित एक श्राद्ध कार्यक्रम में जाने के लिए निकला था. हादसे में उपेंद्र बैठा (38 साल), विजेंद्र बैठा (36 साल) और उनकी पत्नी कांति देवी (30 साल), बेटी ज्योति (12 साल) और कार चालक सुरेश (45 साल) की मौत हुई है. वहीं उपेंद्र का बेटा सूरज (16 साल) और विजेंद्र के दो बेटे आयुष (8 साल) और आर्यन (10 साल) गंभीर रूप से घायल हुए हैं.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.








