
दिल्ली से ज्यादा जहरीली मुंबई की हवा, 'खराब' कैटेगरी में एयर क्वालिटी, जानें आज का AQI
AajTak
Pollution Update: दिल्ली में हवा की क्वालिटी में मामूली सुधार हुआ है. ज्यादातर इलाकों में AQI बहुत खराब और खराब श्रेणी से मध्यम श्रेणी में आ गया है. वहीं, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की हवा इस वक्त दिल्ली से ज्यादा जहरीली है. आइए जानते हैं दिल्ली और मुंबई का AQI.
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्रदूषण की खबरें हमेशा चर्चा में रहती हैं. लेकिन अब देश की आर्थिक राजधानी मुंबई भी इससे अछूती नहीं है. मुंबई की हवा इस वक्त दिल्ली की हवा से ज्यादा जहरीली है. मुंबई का वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी एयर क्वालिटी इंडेक्स बहुत खराब श्रेणी में है. जबकि दिल्ली की हवा की क्वालिटी में सुधार हुआ है.
दिल्ली में आज, 13 दिसंबर की सुबह 10 बजे के करीब आनंद विहार स्टेशन पर AQI 224 दर्ज किया गया. वहीं, दिल्ली IGI एयरपोर्ट इलाके में AQI 175 दर्ज किया गया. केंद्रीय प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड (CPCB) की मानें तो ITO स्टेशन पर AQI 168 दर्ज किया गया. द्वारका सेक्टर 8 के आसपास AQI 259 दर्ज किया गया. दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में AQI मध्यम श्रेणी में है.
वहीं, अगर मुंबई की बात करें तो ज्यादातर इलाकों में AQI खराब और बहुत खराब श्रेणी में दर्ज किया गया. CPCB के मुताबिक, मुंबई के बांद्रा कुर्ला इलाके में AQI 200 दर्ज किया गया. देवनार में AQI 273 दर्ज किया गया. मझगांव इलाके में AQI 212 दर्ज किया गया. अंधेरी ईस्ट के चकाला इलाके में AQI 269 दर्ज किया गया.
बता दें कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को 'अच्छा', 51 से 100 के बीच को 'संतोषजनक', 101 से 200 को 'मध्यम', 201 से 300 को 'खराब', 301 से 400 को 'बहुत खराब' और 401 से 500 के बीच एक्यूआई को 'गंभीर' माना जाता है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










