
दिल्ली से जम्मू जा रही Air India Express की फ्लाइट बिना लैंडिंग किए वापस लौटी, कारण साफ नहीं
AajTak
Air India News: सोमवार दोपहर एक अजीबोगरीब स्थिति देखने को मिली जब दिल्ली से जम्मू होते हुए श्रीनगर जाने वाली एअर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX-2564, जम्मू एयरपोर्ट पर लैंड किए बिना ही वापस दिल्ली लौट गई.
सोमवार दोपहर एक अजीबोगरीब स्थिति देखने को मिली जब दिल्ली से जम्मू होते हुए श्रीनगर जाने वाली एअर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX-2564, जम्मू एयरपोर्ट पर लैंड किए बिना ही वापस दिल्ली लौट गई. यह घटना उस समय हुई जब विमान जम्मू एयरपोर्ट के आसपास काफी देर तक मंडराता रहा, लेकिन अंत में पायलट ने दिल्ली लौटने का फैसला किया.
12 बजे जम्मू एयरपोर्ट पर उतरने वाली थी फ्लाइट अधिकारियों के अनुसार, यह फ्लाइट दोपहर करीब 12 बजे जम्मू एयरपोर्ट पर उतरने वाली थी, जिसके बाद उसे श्रीनगर के लिए रवाना होना था. लेकिन जब विमान जम्मू के ऊपर पहुंचा, तो वह कुछ समय तक आसमान में ही चक्कर लगाता रहा और फिर अचानक वापसी कर गया.
क्या हो सकती है वजह? अधिकारियों ने बताया कि मौसम पूरी तरह साफ था और रनवे भी सामान्य रूप से उपयोग में था, यानी तकनीकी रूप से लैंडिंग के लिए कोई बाधा नहीं थी. इसके बावजूद पायलट ने विमान को नीचे न उतारने का फैसला लिया.
शुरुआती जानकारी के अनुसार, पायलट को सही लैंडिंग पोजिशन (दिशा या दूरी) का आकलन करने में कठिनाई हो सकती है. हालांकि, अब तक एयरलाइन या पायलट की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है कि विमान ने लैंडिंग क्यों नहीं की.
जम्मू एयरपोर्ट पर कई यात्रियों के परिजन भी उन्हें लेने पहुंचे थे, जो बाद में निराश लौटे. वहीं विमान में सवार यात्रियों को दिल्ली लौटने के बाद वैकल्पिक फ्लाइट या रूट का इंतजार करना पड़ा.
गुजरात में क्रैश हुई थी एअर इंडिया की फ्लाइट हाल के दिनों में एअर इंडिया को लेकर लगातार खबरें आ रही हैं. जबसे एयर इंडिया की फ्लाइट गुजरात में क्रैश हुई है तबसे एयर इंडिया लगातार खबरों में बना हुआ है. गुजरात में 12 जून को एअर इंडिया की Boeing 787‑8 (Flight AI 171) क्रैश हुई थी. इसमें 270 लोगों की जान चली गई थी, जबकि एक यात्री जीवित बचा था. दुर्घटना टेकऑफ के बाद हुई थी, और इसकी जांच अभी भी जारी है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










