
दिल्ली से कार चुराकर कई राज्यों में करते थे सप्लाई, लग्जरी कार चोरी गिरोह के 2 सदस्य गिरफ्तार
AajTak
दिल्ली पुलिस ने लग्जरी कार चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है. दोनों चोरी की कार सप्लाई करने के बाद संदेह से बचने के लिए हवाई यात्रा का इस्तेमाल करते थे.
दिल्ली पुलिस ने लग्जरी कार चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है. जिसमें चोरी की गाड़ियों को पहुंचाने के बाद संदेह से बचने के लिए हवाई यात्रा का इस्तेमाल करने वाला सरगना भी शामिल है. पुलिस उपायुक्त (अपराध) भीष्म सिंह ने एक न्यूज एजेंसी को बताया कि अपराध शाखा के एंटी-रॉबरी एंड स्नैचिंग सेल (एआरएससी) ने 'हाई फ्लाइंग गैंग' के नाम से मशहूर गिरोह का भंडाफोड़ किया और चोरी की चार गाड़ियां बरामद कीं.
यह भी पढ़ें: गाजियाबाद: भागवत कथा के दौरान 400 साल पुरानी भागवत पुराण चोरी, तलाश में जुटी पुलिस
पुलिस उपायुक्त ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों में सरगना हरेंद्र उर्फ हनी भी शामिल है. वह कई राज्यों में लग्जरी कारों की चोरी और बिक्री करता था. पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर जाल बिछाया कि एक टोयोटा फॉर्च्यूनर यमुना विहार की ओर जा रही है. इस दौरान आरोपियों में से एक आस मोहम्मद (39) ने भागने की कोशिश की, लेकिन दिल्ली-जयपुर हाईवे पर अलवर तिराहा पर पीछा करने के बाद उसे पकड़ लिया गया.
सिंह ने बताया कि पूछताछ के दौरान मोहम्मद ने गिरोह के काम करने के तरीके का खुलासा किया और गाजियाबाद व दिल्ली से बरामद मारुति ब्रेज़ा, मारुति बलेनो सहित अन्य चोरी की गाड़ियों का खुलासा किया. डीसीपी ने बताया कि उसने हरेंद्र को सरगना के रूप में भी पहचाना है.
पुलिस के अनुसार मोहम्मद की गिरफ्तारी के बाद हरेंद्र गिरफ्तारी से बचने के लिए अंडर ग्राउंड हो गया था. उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया गया था और व्यापक ट्रैकिंग के बाद उसे गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन के पास 100 किलोमीटर तक पीछा करने के बाद गिरफ्तार किया गया. हरेंद्र के कब्जे से एक चोरी की मारुति ब्रेज़ा भी बरामद की गई.
यह भी पढ़ें: विशेष: सपा सांसद बर्क पर बिजली चोरी की FIR, कनेक्शन काटा

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










