
दिल्ली सीएम का नाम कल होगा फाइनल, 18 फरवरी को रामलीला मैदान में शपथ!
AajTak
दिल्ली का मुख्यमंत्री कौन होगा, इसका फैसला कल हो जाएगा. नए मुख्यमंत्री के चयन को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) की विधायक दल की बैठक कल दोपहर होगी. इस बैठक में नेता सदन का चुनाव किया जाएगा और दिल्ली के अगले मुख्यमंत्री का नाम तय किया जाएगा.
दिल्ली का मुख्यमंत्री कौन होगा, इसका फैसला कल हो जाएगा. नए मुख्यमंत्री के चयन को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) की विधायक दल की बैठक कल दोपहर होगी. इस बैठक में नेता सदन का चुनाव किया जाएगा और दिल्ली के अगले मुख्यमंत्री का नाम तय किया जाएगा. सूत्रों के मुताबिक दिल्ली में 19 या 20 फरवरी को शपथग्रहण हो सकता है. इससे पहले कल बीजेपी विधायक दल की बैठक होगी. बताया जा रहा है कि बीजेपी के 48 में से 15 विधायकों के नाम छांटे गए हैं, उसमें से 9 नाम शॉर्ट लिस्ट किए जाएंगे. इन्हीं में से मुख्यमंत्री, मंत्री और स्पीकर का नाम तय किया जाएगा.
बता दें कि रेखा गुप्ता, प्रवेश वर्मा, मोहन सिंह बिष्ट, विजेंद्र गुप्ता, सतीश उपाध्याय, आशीष सूद, शिखा राय और पवन शर्मा का नाम चर्चा में हैं. हालांकि ये सिर्फ कयास हैं, पीएम मोदी और अमित शाह राजस्थान और मध्यप्रदेश की तरह दिल्ली में भी कोई सरप्राइज दे सकते हैं.
वहीं, भारतीय जनता पार्टी के उत्तर पश्चिम दिल्ली के सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने कहा था कि नए मुख्यमंत्री का चुनाव पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों में से ही होना चाहिए. उन्होंने जोर देकर कहा कि नवनिर्वाचित विधायकों में कई सक्षम नेता हैं, जिनमें दिल्ली भाजपा के दो पूर्व अध्यक्ष, पार्टी के एक राष्ट्रीय सचिव और कई पूर्व राज्य पदाधिकारी शामिल हैं, जिन्हें लंबा राजनीतिक अनुभव है.
दिल्ली बीजेपी के एक अन्य वरिष्ठ नेता ने भी कहा कि नवनिर्वाचित विधायकों में से ही किसी को मुख्यमंत्री बनाना चाहिए. साथ ही कहा कि इससे पार्टी को मिले जनादेश का सम्मान होगा. उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय कुमार मल्होत्रा का उदाहरण देते हुए कहा कि अतीत में भी वरिष्ठ पार्टी नेताओं ने मिसाल कायम की है.
केंद्रीय नेतृत्व निभाएगा अहम भूमिका
बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने दो तिहाई बहुमत हासिल कर आम आदमी पार्टी को एक दशक बाद सत्ता से बाहर किया है. इस जीत के साथ ही अब इस बात पर ध्यान केंद्रित हो गया है कि दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, क्योंकि बीजेपी ने सीएम पद का चेहरा घोषित किए बिना ही चुनाव लड़ा था. पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा इस बारे में फैसले लिए जाने की उम्मीद है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










