
दिल्ली: साले ने जीजा और भांजे पर चाकू से किया हमला, तीनों की हालत गंभीर
AajTak
दिल्ली में एक व्यक्ति और उसके दो बेटों पर साले ने चाकू से हमला कर दिया. जिससे तीनों घायल हो गए. तीनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
दिल्ली के अलीपुर में शनिवार को एक व्यक्ति और उसके परिवार के दो सदस्य पर साले ने चाकू से हमला कर दिया. जिससे तीनों घायल हो गए. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी. पीड़ितों की पहचान फरियाद (62) और उनके बेटों साबिर (40) व इमरान (36) के रूप में हुई है.
तीनों का अस्पताल में चल रहा है इलाज
पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि यह हमला इमरान और उसकी पत्नी नगमा के बीच घरेलू विवाद के बाद हुआ. पुलिस उपायुक्त (बाहरी उत्तर) हरेश्वर स्वामी ने कहा कि दंपति के बीच लगभग एक महीने से अनबन चल रही थी, जिसके बाद नगमा अपने बच्चों के साथ घर छोड़कर अपने मायके चली गई.
यह भी पढ़ें: सिरोही: दिवाली के दिन बस स्टैंड पर ड्यूटी कर रहे पुलिस कांस्टेबल पर बदमाशों ने किया चाकू से हमला, वारदात CCTV में कैद
हाल ही में इमरान अपनी बेटी नगमा को घर से वापस ले आया. जिससे दोनों परिवारों के बीच फिर से तनाव पैदा हो गया. शनिवार को नगमा कुछ रिश्तेदारों के साथ इमरान के घर आई. जहां दोनों के बीच तीखी बहस हुई. डीसीपी ने बताया कि इस झगड़े के दौरान नगमा के चचेरे भाई अब्दुल रहमान और अन्य लोगों ने इमरान, उसके पिता फरियाद व उसके भाई साबिर पर चाकू से हमला कर दिया.
पुलिस ने शुरू की जांच

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










