
दिल्ली सरकार ने लॉन्च की मोबाइल डेंटल वैन, घर-घर जाकर करेंगी मुफ्त इलाज
AajTak
दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने विश्व ओरल हेल्थ डे के अवसर पर गुरुवार को मौलाना आज़ाद इंस्टिट्यूट ऑफ डेंटल साइंसेज़ (एमएआईडीएस) में आयोजित नेशनल ओरल हेल्थ प्रोग्राम के तहत 6 मोबाइल डेंटल वैनों की शुरूआत की.
वर्ल्ड ओरल हेल्थ डे के मौके पर दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री पंकज सिंह ने हेल्थकेयर की योजना की शुरुआत की. उन्होंने 'आज तक' से बातचीत में कहा कि दिल्ली में डेंटल हाइजीन की समस्या दिनों- दिन बढ़ती जा रही है. इसे दूर करने के लिए आज से 6 मोबाइल डेंटल वैन की सेवा शुरू की है और अगले कुछ दिनों में दस और वैन शुरू होंगी. यानी दिल्ली के हर जिले में ये वैन चलेगी.
इन वैनों में दंत विशेषज्ञों की एक समर्पित टीम मौजूद रहेगी, जो दांतों की जांच, ओरल स्क्रीनिंग और आपातकालीन सेवाएं प्रदान करेगी.स्वास्थ्य मंत्री पंकज सिंह ने बताया की यह मेरा ड्रीम प्रोजेक्ट था. अभी 6 बसे चला रहे हैं उसके बाद और भी बसें चलाएंगे. इस वैन का मकसद ओरल हेल्थ के लिए दिल्ली के लोगों को जागरूक करना है. हमारा टारगेट हर डिस्ट्रिक्ट में एक बस चलाना हैं.
वैन में होंगी सभी सुविधाएं उन्होंने बताया, 'बसें दिल्ली के गली मोहल्लों में जाएंगी. ये बसें सभी आधुनिक उपकरणों से लैस हैं. इसमें एक-रे तक होगा साथी दांतों की क्लीनिंग डॉक्टर की टीम भी इस वैन में रहेगी. इस वैन में जीपीएस सिस्टम रहेगा जो हॉस्पिटल से कनेक्ट रहेगा वैन कहां है स्कूल में, किस हॉस्पिटल के बाहर या फिर किसी डिस्पेंसरी में इन सब की जानकारी हमारे पास रहेगी.'
यह भी पढ़ें: 'आज केजरीवाल की बात सच निकली...' मोहल्ला क्लिनिक बंद करने के आदेश पर बोलीं आतिशी
पंकज सिंह ने बताया कि उनकी सरकार ने दिल्ली को बेहतर बनाने के उद्देश्य अगले सौ दिनों में दिल्ली की स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर करना है. ये मोबाइल डेंटल वैन दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में जाकर मुफ्त दंत जांच, इलाज और ओरल हेल्थ के प्रति जागरूकता बढ़ाने का कार्य करेंगे, जिससे खासतौर पर जरूरतमंद लोगों को बिना किसी आर्थिक बोझ के जरूरी दंत चिकित्सा सेवाएं मिल सकें.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










