
दिल्ली: सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे राशन डीलर्स, कमीशन न मिलने और सप्लाई रुकने से नाराज
AajTak
दिल्ली में राशन डीलर्स ने केजरीवाल सरकार के खिलाफ गुरुवार को विरोध प्रदर्शन किया. राशन डीलर्स ने ये प्रदर्शन दिल्ली विकास भवन से लेकर आम आदमी पार्टी दफ्तर तक किया. बता दें कि पिछले 6 महीने से राशन डीलर्स को कमीशन नहीं मिल रहा है.
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पिछले 6 महीने से राशन डीलर को कमीशन ना मिलने के विरोध में प्रदर्शन हुआ. राशन डीलर्स ने केजरीवाल सरकार के खिलाफ गुरुवार को विरोध प्रदर्शन किया. राशन डीलर्स ने ये प्रदर्शन दिल्ली विकास भवन से लेकर आम आदमी पार्टी दफ्तर तक किया.
दिल्ली सरकारी राशन डीलर संघ के अध्यक्ष शिव कुमार के मुताबिक वे लोग पिछले 6 महीने से दिल्ली के जरूरतमंदों को राशन वितरित कर रहे हैं. लेकिन उन को राशन वितरित करने के लिए दिल्ली सरकार की तरफ से जो कमीशन मिलता है, वह कमीशन सरकार पिछले 6 महीने से नहीं दे रही है. ऐसे में दिल्ली में राशन डीलर के लिए बड़ी परेशानी खड़ी हो गई है. उनका घर चलाना भी लगातार मुश्किल होता जा रहा है. राशन डीलर की दुकान पर तीन लोग काम करते हैं, लेकिन इन 3 लोगों की सैलरी भी राशन डीलर नहीं दे पा रहे.
जरूरतमंदों को नहीं मिल पा रहा राशन
साउथ दिल्ली के वसंत विहार में राशन की दुकान चलाने वाले सौरव के मुताबिक 6 महीने की कमीशन के साथ-साथ पिछले 2 महीने से सरकार की तरफ से जो राशन उनकी दुकान पर आना चाहिए था, वह नहीं आ रहा है. ऐसे में जरूरतमंद आए दिन उनकी दुकान पर राशन मांगने के लिए आते हैं. लेकिन वह उनको राशन भी नहीं दे पा रहे हैं. सरकार आखिर क्यों राशन नहीं दे रही है, इस पर ना तो सरकार जवाब दे रही है और ना ही कोई सरकारी तंत्र.
दुकानों तक नहीं पहुंच रहा राशन
राशन डीलर का कहना था कि एफसीआई के गोडाउन में अनाज भरा पड़ा है, लेकिन दिल्ली सरकार एफसीआई के गोडाउन से उस राशन को हमारी दुकानों तक पहुंचाने में पिछले 2 महीने से असक्षम है. अभी तक सरकार इस पर कोई जवाब नहीं दे रही है. ऐसे में आए दिन जरूरतमंद उनकी दुकानों पर आते हैं और निराश होते हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










