
दिल्ली: सरकारी ऑफिसर की कार का कांच तोड़ा, जरूरी दस्तावेज लेकर चोर फरार
AajTak
पीड़ित अनिर्बान ने पुलिस को बताया कि उनके बैग में विभाग की मुहर, जरूरी दस्तावेज के साथ-साथ ऑफिस और घर की चाबियां थीं. इसके साथ ही 10 हजार रुपए और दूसरे सामान भी रखे हुए थे. बैग के साथ वह भी चले गए.
दिल्ली में एक सरकारी कर्मचारी की कार का शीशा तोड़कर महत्वपूर्ण दस्तावेज चोरी होने का मामला सामने आया है. चोर दस्तावेज के साथ-साथ पीड़ित के विभाग की टिकटें और ऑफिस की चाबियां भी साथ ले गए. पीड़ित ने पुलिस के पास मामले की शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर FIR दर्ज कर ली है. फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है.
घटना दिल्ली के लाजपत नगर इलाके में 31 मार्च की रात करीब 8 बजे घटित हुई. पीड़ित का नाम अनिर्बान गुहा बताया जा रहा है. वह पशुपालन मंत्रालय में सहायक आयुक्त के पद पर हैं. अनिर्बान ने पुलिस को बताया कि 31 मार्च की शाम उनकी कार अचानक खराब होकर रुक कर गई. वे मैकेनिक की तलाश में वहां से चले गए. वापस लौटने पर अनिर्बान ने देखा कि कार का कांच टूटा हुआ है और उनका बैग भी कार से गायब है.
बैग में रखे थे 10 हजार रुपए और विभाग की मुहर
अनिर्बान ने पुलिस को बताया कि उनके बैग में विभाग की मुहर, जरूरी दस्तावेज के साथ-साथ ऑफिस और घर की चाबियां थीं. इसके साथ ही 10 हजार रुपए और दूसरे सामान भी रखे हुए थे. अनिर्बान के शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.
5 दिन पहले ATM मशीन उखाड़ ले गए थे चोर
इससे पहले 31 मार्च की रात साउथ ईस्ट दिल्ली के अली विहार में एक चोरी का मामला सामने आया था. इसमें चोर एटीएम पर धावा बोलकर पूरी मशीन ही उखाड़ ले गए थे. मशीन में 30 लाख रुपये के आसपास कैश था. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बताया था कि हमारे क्षेत्र में पहली बार ऐसा हुआ है, जब चोर पूरी मशीन उखाड़कर ले गए.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










