
दिल्ली समेत उत्तर भारत में हीटवेव करेगी परेशान... जानें कितनी गर्मी झेल सकती है बॉडी? क्या हैं खतरे
AajTak
मौसम विभाग ने बढ़ती गर्मी को लेकर चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग ने बताया कि भारत के ज्यादातर हिस्सों में तापमान सामान्य से ज्यादा रहने की संभावना है. इतना ही नहीं, कई हिस्सों में इस महीने 8 से 11 दिन हीटवेव चलने का अनुमान भी है.
गर्मी अब सताने लगी है. कई इलाकों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है. मौसम विभाग का कहना है कि मई में गर्मी और सताएगी. मई में देश के ज्यादातर हिस्सों में तापमान सामान्य से कहीं ज्यादा रहने के आसार हैं.
मौसम विभाग ने ये भी बताया है कि इस बार मई में हीटवेव वाले दिनों की संख्या में ज्यादा रहने की संभावना है. दिल्ली समेत उत्तर भारत में सबसे ज्यादा खतरा है.
एक प्रेस रिलीज जारी कर मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिणी राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश, विदर्भ, मराठवाड़ा और गुजरात में मई के महीने में 8 से 11 दिन तक हीटवेव चल सकती है. जबकि, बाकी हिस्सों में भी 5 से 7 दिन तक हीटवेव चलने की संभावना है.
ये चिंता बढ़ाने वाली बात इसलिए है, क्योंकि आमतौर पर मई के महीने में उत्तर भारत और मध्य भारत में लगभग हीटवेव वाले तीन दिन होते हैं. मौसम विभाग का कहना है कि अप्रैल में पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में 15 दिन और ओडिशा में 16 दिन हीटवेव चली है. ये अपने आप में एक रिकॉर्ड है.
लगातार बढ़ती गर्मी
भारत में गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है. बीते कई सालों से गर्मी के रिकॉर्ड हर साल टूटते जा रहे हैं. मौसम विभाग के मुताबिक, 1901 के बाद 2023 दूसरा सबसे गर्म साल रहा है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










