
दिल्ली: सबसे ज्यादा शुष्क रहने वाले महीने में क्यों बढ़ने लगी उमस के साथ गर्मी?
AajTak
आमतौर पर, दिल्ली एनसीआर इलाके में मई में तापमान में बढ़ोतरी के साथ-साथ ह्यूमिडिटी में कमी देखी जाती है, लेकिन इस साल स्थिति अलग है. कई पश्चिमी विक्षोभ इस इलाके को प्रभावित कर रहे हैं, जिससे लगातार बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ रहे हैं.
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के लिए मई का महीना आमतौर पर सबसे शुष्क महीनों में से एक है, जिसमें अत्यधिक उच्च तापमान और शुष्क यानी सूखा-सूखा मौसम होता है. हालांकि, सोमवार के मौसम ने गर्म और उमस भरे मौसम के साथ परिपाटी को तोड़ दिया, जिससे दिन विशेष रूप से इस तरह हो गया, जैसा आम तौर पर नहीं होता है.
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, ह्यूमिडिटी का लेवल 74 फीसदी तक बढ़ गया, जो दिल्ली में साल के इस समय के लिए असामान्य रूप से ज्यादा है.
मौसम में बदलाव के सुर
आमतौर पर, दिल्ली एनसीआर इलाके में मई में तापमान में बढ़ोतरी के साथ-साथ ह्यूमिडिटी में कमी देखी जाती है, लेकिन इस साल स्थिति अलग है. कई पश्चिमी विक्षोभ इस इलाके को प्रभावित कर रहे हैं, जिससे लगातार बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ रहे हैं. मौजूदा वक्त में एक और पश्चिमी विक्षोभ एक्टवि है, जो दिल्ली के मौसम पर काफी असर डाल रहा है.
IMD ने बताया कि यह पश्चिमी विक्षोभ मध्य क्षोभमंडलीय पश्चिमी हवाओं में औसत समुद्र तल से करीब 5.8 किमी ऊपर एक गर्त के रूप में नजर आता है, जो मोटे तौर पर देशांतर 72°E से अक्षांश 32°N के उत्तर तक फैला हुआ है. इसके अलावा, दक्षिणी हरियाणा और उत्तर-पूर्वी राजस्थान पर ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण, साथ ही पंजाब से मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों और पूर्व की ओर बांग्लादेश की ओर फैली हुई गर्त, विभिन्न वायुमंडलीय स्तरों पर बनी हुई है.
यह भी पढ़ें: स्टेशन की छत उड़ी, घर की दीवार ढहने से 3 की मौत, कई जगह पेड़ भी गिरे... दिल्ली में दिखा बदले मौसम का कहर

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










