
दिल्ली: शादी से पहले सेकंड ईयर की एक छात्रा ने की खुदकुशी, मौके से मिला सुसाइड नोट
AajTak
दिल्ली पुलिस के मुताबिक उन्हें सुबह ही इस बारे में जानकारी मिली. जानकारी मिलते ही पुलिस की एक टीम मौके पर गई और पीड़िता की बॉडी को पुलिस ने कब्जे में ले लिया. इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया. पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है.
सेंट्रल दिल्ली के कमला मार्केट इलाके से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है. यहां पर सेकंड ईयर की एक छात्रा ने घर में ही खुदकुशी कर ली. जानकारी है कि मृतक लड़की की जल्दी शादी होने वाली थी. घर में शादी को लेकर के बातचीत भी चल रही थी, लेकिन अचानक से 20 साल की युवा लड़की ने मौत को गले लगा लिया. दिवा कौशिक का शव शनिवार को घर में फंदे से झूलता हुआ मिला.
दिल्ली पुलिस के मुताबिक उन्हें सुबह ही इस बारे में जानकारी मिली. जानकारी मिलते ही पुलिस की एक टीम मौके पर गई और पीड़िता की बॉडी को पुलिस ने कब्जे में ले लिया. इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया. पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक सुसाइड नोट से पुलिस को मौत की वजह साफ नहीं हो सकी है, इसलिए पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
मृतक दिवा कौशिक के पिता आईबी में अधिकारी थे और उन्होंने 5 साल पहले खुदकुशी कर ली थी. इसके बाद दिवा कौशिक की मां नौकरी करती थी. दिवा कौशिक अपनी मां के साथ लाल क्वार्टर कमला मार्केट में फ्लैट में रहती थी. फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की तस्दीक कर रही है और मौत की सही वजह पता करने की कोशिश में है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










