
दिल्ली: शराब पार्टी के दौरान हुआ विवाद... दोस्तों ने शख्स की पीट-पीटकर ले ली जान
AajTak
दिल्ली के मंगोलपुरी में एक व्यक्ति की उसके दोस्तों ने ही पिटाई कर दी. जिससे उसकी मौत हो गई. बताया जाता है व्यक्ति का दोस्तों के साथ शराब पार्टी के दौरान कुछ विवाद हुआ था.
दिल्ली के मंगोलपुरी में एक पार्टी के दौरान हुए झगड़े के बाद दोस्तों ने ही एक 27 वर्षीय व्यक्ति को पीट दिया. जिससे उसकी मौत हो गई. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी. जानकारी के मुताबिक बुराड़ी पुलिस स्टेशन में दोपहर करीब 1 बजे इस घटना की सूचना पुलिस को मिली. कॉल करने वाले ने आरोप लगाया कि बुराड़ी के संत नगर निवासी उसके भाई हबीब रहमान के साथ उसके दोस्तों ने मारपीट की और उसे बेहोशी की हालत में उसके हवाले कर दिया. उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
प्रारंभिक जांच में पुलिस को पता चला कि रहमान को शुक्रवार रात उसके दोस्त, गाजीपुर निवासी रिंका डेढ़ा ने गुजरांवाला शहर के एक रेस्टोरेंट में पार्टी के लिए बुलाया था. रिंका डेढ़ा के साथ उसका चचेरा भाई हर्ष डेढ़ा और बाद में उसके दोस्त अमन व विक्की भी पार्टी में शामिल हुए. बुराड़ी निवासी एक अन्य परिचित अनिल भी पार्टी में शामिल हुआ.
यह भी पढ़ें: दिल्ली: 10 साल बाद जेल से निकले बाहर, 8 दिन पहले झगड़ा और फिर कत्ल, डबल मर्डर की इनसाइड स्टोरी
वहां से वे दक्षिण रोहिणी थाना क्षेत्र के मंगोलपुरी स्थित एक रेस्टोरेंट में गए और शराब पी. इस दौरान झगड़ा हुआ और रहमान ने कथित तौर पर रिंका डेढ़ा के सिर पर बीयर की बोतल मार दी. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि बदले में रिंका डेढ़ा और हर्ष डेढ़ा ने उसकी पिटाई की और उसे गोली मारने की धमकी दी.
इसके बाद वे पीड़ित को पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर स्थित रिंका डेढ़ा के डेयरी फार्म ले गए. जहां उसकी लाठी-डंडों से पिटाई की गई. पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने पीड़ित को यमुना नदी में फेंकने की योजना बनाई थी, लेकिन विक्की, अमन और अनिल ने उन्हें रोक लिया और उसे बुराड़ी वापस लाकर शनिवार सुबह करीब 5:15 बजे उसके भाई को सौंप दिया.
पुलिस ने बताया कि घटना मंगोलपुरी में शुरू हुई थी, इसलिए मामले को आगे की जांच के लिए दक्षिण रोहिणी पुलिस थाने में स्थानांतरित कर दिया गया है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










