
दिल्ली शराब नीतिः तेलंगाना के सीएम की बेटी ने दी थी 100 करोड़ की रिश्वत, जांच एजेंसी का आरोप
AajTak
दिल्ली की शराब नीति के मामले में जांच एजेंसी ने अपनी चार्जशीट में कई आरोप लगाए हैं. इसमें कहा गया है कि तेलंगाना के सीएम की बेटी के. कविता ने कुछ लोगों के साथ मिलकर विजय नायर को 100 करोड़ की रिश्वत दी थी. जांच एजेंसी ने आरोप लगाया है कि विजय नायर, व्यवसायी समीर महेंद्रू, साउथ ग्रुप की के. कविता के बीच पूरी साजिश रची गई थी.
राजधानी दिल्ली के शराब घोटाले की जांच की आंच तेलंगाना तक पहुंच गई है. इस केस में ईडी ने अपनी चार्जशीट में आम आदमी पार्टी पर आरोप लगाए हैं. चार्जशीट में कहा गया है कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बेटी और TRS की MLC के. कविता ने कुछ लोगों के साथ मिलकर AAP के विजय नायर को 100 करोड़ की रिश्वत दी थी.
वित्तीय जांच एजेंसी का आरोप है कि दिल्ली सरकार द्वारा नई शराब नीति लाए जाने के बाद के. कविता भी दिल्ली में शराब के कारोबार में शामिल थीं. जांच एजेंसी ने कहा है कि के. कविता, राघव मगुन्टा, एमएस रेड्डी और सरथ रेड्डी की ओर से नई शराब नीति के लिए विजय नायर को करीब 100 करोड़ रुपये की रिश्वत दी गई थी.
जांच एजेंसी ने आरोप लगाया है कि पूरी साजिश विजय नायर, व्यवसायी समीर महेंद्रू, साउथ ग्रुप की के. कविता के बीच रची गई थी. चार्जशीट में कहा गया है कि इंडो स्पिरिट्स फर्म की साझेदारी समीर महेंद्रू की ओर से अरुण पिल्लई, के. कविता, राघव मगुन्टा, एमएसआर, अभिषेक बोइनपल्ली, बुच्ची बाबू के साथ साठ-गांठ की वजह से हुई थी.
जांच एजेंसी ने अपनी चार्जशीट में कहा है कि AAP नेताओं को अपने प्रतिनिधि विजय नायर के माध्यम से अग्रिम भुगतान किया गया था. लिहाजा अरुण, अभिषेक और बुच्ची बाबू दिल्ली में सरत रेड्डी, एमएस और के. कविता की ओर से काम कर रहे थे.
जांच एजेंसी ने आरोप लगाया है कि सांसद एमएस रेड्डी के साथ के. कविता की भी समीर महेंद्रू की फर्म इंडो स्पिरिट्स में 65 प्रतिशत की हिस्सेदारी थी. ये हिस्सेदारी अरुण पिल्लई के माध्यम से हुई थी. इतना ही नहीं, जब दिल्ली सरकार द्वारा नई उत्पाद शुल्क नीति शुरू की गई थी, तब इंडो स्पिरिट्स दिल्ली में प्रमुख भूमिका में थी.
चार्जशीट में कहा गया है कि अरुण पिल्लई ने खुलासा किया है कि इंडो स्पिरिट्स में 65 फीसदी हिस्सेदारी समीर महेंद्रू द्वारा दी गई थी, क्योंकि उन्हें विजय नायर द्वारा आश्वासन दिया गया था कि वह उन्हें पर्नोड रिकॉर्ड का थोक व्यापार दिलवा देंगे. अरुण पिल्लई ने ये भी खुलासा किया कि समीर महेंद्रू के साथ उनकी और उनके सहयोगियों की बातचीत के दौरान ये भी स्पष्ट कर दिया गया था कि उनके कारोबार में 65% हिस्सेदारी का नियंत्रण एमएस रेड्डी और सुश्री के. कविता के पास था.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










