
दिल्ली शराब घोटाले में BRS नेता के कविता की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने CBI हिरासत में भेजा
AajTak
ईडी के बाद गुरुवार को उन्हें सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया था. इसके बाद शुक्रवार को सीबीआई ने उन्हें कोर्ट में पेश किया. कोर्ट ने कविता को 15 अप्रैल तक की सीबीआई हिरासत में भेज दिया गया है. इससे पहले तक वह न्यायिक हिरासत में थीं. तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री की बेटी के कविता को ईडी की टीम ने पिछले महीने ही हैदराबाद में उनके घर से गिरफ्तार किया था.
दिल्ली के कथित शराब घोटाला मामले में बीआरएस नेता के कविता की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. कारण, ईडी के बाद गुरुवार को उन्हें सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया था. इसके बाद शुक्रवार को सीबीआई ने उन्हें कोर्ट में पेश किया. कोर्ट ने कविता को 15 अप्रैल तक की सीबीआई हिरासत में भेज दिया गया है. इससे पहले तक वह न्यायिक हिरासत में थीं. तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री की बेटी के कविता को ईडी की टीम ने पिछले महीने ही हैदराबाद में उनके घर से गिरफ्तार किया था.
बता दें कि इससे पहले दिल्ली शराब नीति मामले में गिरफ्तार के. कविता को राउज एवेन्यू कोर्ट से झटका लगा था. कोर्ट ने उनकी अंतरिम जमानत याचिका खारिज कर दी. कविता ने अपने 16 वर्षीय बेटे की चल रही परीक्षाओं का हवाला देते हुए अंतरिम जमानत मांगी थी, हालांकि करोट् ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से पेश वकील की दलीलें सुनने के बाद उनकी याचिका खारिज कर दी थी.
के कविता का 100 करोड़ की रिश्वत से लिंक का आरोप
ईडी का दावा है कि के. कविता शराब कारोबारियों की 'साउथ ग्रुप' लॉबी से जुड़ी हुई थीं. साउथ ग्रुप की दिल्ली सरकार की 2021-22 की एक्साइज पॉलिसी में बड़ी और अहम भूमिका रही थी.आरोप है कि शराब घोटाले के आरोपी विजय नायर को कथित रूप से कम से कम 100 करोड़ रुपये की रिश्वत 'साउथ ग्रुप' से मिली थी. साउथ ग्रुप ने ये रिश्वत आम आदमी पार्टी के नेताओं को देने के लिए उसे दी थी.
आखिरी पूछताछ में ईडी ने हैदराबाद के कारोबारी अरुण रामचंद्रन पिल्लई और कविता का आमना-सामना भी करवाया था. पिल्लई को इस मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है. पिल्लई को कविता का करीबी माना जाता है. हालांकि, कविता ने तब दावा किया था कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया है. उन्होंने आरोप लगाया था कि केंद्र सरकार ईडी का 'इस्तेमाल' कर रही है, क्योंकि बीजेपी तेलंगाना में 'बैकडोर से एंट्री' नहीं कर सकती है.
ऐसे फंसती गईं कविता

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










