
दिल्ली: शराब के लिए पैसे ना देने पर पत्नी की हत्या, बेटे को घायल किया, फिर आरोपी ने की खुदकुशी की कोशिश
AajTak
दिल्ली के खिचड़ीपुर में शराब के लिए पैसे न देने पर एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी और बेटे को भी घायल कर दिया. घटना के बाद आरोपी भागकर अलीगढ़ पहुंचा और खुदकुशी की कोशिश की. पुलिस ने आरोपी को अस्पताल से गिरफ्तार करने की तैयारी की है.
पूर्वी दिल्ली के खिचड़ीपुर इलाके में एक शख्स ने पत्नी अपने बेटे को भी घायल कर दिया. इसके बाद आरोपी ने भागकर अलीगढ़ में आत्महत्या की कोशिश की. पुलिस के अनुसार, घटना 19 नवंबर की है, जब संजू नाम का शख्स शराब के नशे में घर लौटा और उसने अपनी पत्नी गीता (35) से और शराब खरीदने के लिए पैसे मांगे. गीता ने पैसे देने से इनकार कर दिया, जिससे गुस्से में आकर संजू ने उसे चाकू मार दिया.
घटना के दौरान गीता का 14 वर्षीय बेटा राज अपनी मां को बचाने की कोशिश करने लगा, लेकिन संजू ने उसे भी चाकू मार दिया. राज को सीने में चोटें आईं. इस मामले पर पुलिस उपायुक्त (पूर्वी) अपूर्वा गुप्ता ने बताया कि घायलों को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल ले जाया गया, जहां गीता का ऑपरेशन कर उसे वेंटिलेटर पर रखा लेकिन गंभीर चोटों के चलते उसकी मौत हो गई.
युवक पत्नी और बेटे को मारा चाकू
राज को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई. बेटे की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की. मोबाइल फोन बंद होने की वजह से उसे ट्रेस करना मुश्किल हुआ, लेकिन उसकी लोकेशन अलीगढ़ में मिली.
हत्या के बाद आरोपी खुदकुशी की कोशिश की
जानकारी के मुताबिक वहां संजू ने खुदकुशी की कोशिश की. स्थानीय लोगों ने उसे बचाकर अस्पताल में भर्ती कराया. फिलहाल संजू अस्पताल में इलाज चल रहा है. पुलिस ने कहा कि डिस्चार्ज के बाद उसे हिरासत में ले लिया जाएगा.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










