
दिल्ली: शराब की दुकान में घुसकर सेल्समैन पर चाकू और हॉकी से हमला- Video
AajTak
दिल्ली की एक शराब की दुकान में घुसकर बदमाशों ने सेल्समैन पर हमला कर दिया. जिससे सेल्समैन घायल हो गया. फिलहाल सेल्समैन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस हमले का एक वीडियो भी सामने आया है.
दिल्ली में शराब की दुकान पर सेल्समैन के ऊपर नकाबपोश बदमाशों ने चाकू और हॉकी से हमला कर दिया. जिससे सेल्समैन गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना थाना भारत नगर के निमड़ी कॉलोनी स्थित एक शराब की दुकान की बताई जा रही है. इस हमले का एक वीडियो भी सामने आया है.
बताया जा रहा है किसी पुरानी रंजिश के चलते शराब की दुकान के अंदर सेल्समैन पर हमला किया गया. पांच से छह की संख्या में पहुंचे बदमाशों ने दुकान के अंदर घुसकर हमला किया. जिससे सेल्ममैन गंभीर रूप से घायल हो गया.
यह भी पढ़ें: दिल्ली: काम से घर लौट रहे सगे भाइयों पर बदमाशों ने किया हमला... एक की मौत, दूसरा घायल
घायल सेल्समैन की पहचान 40 वर्षीय ज्ञान सिंह के रूप में हुई है. घायल के गर्दन, हाथ और पैर में कई जगह चाकू लगे हैं. जिसके कारण घायल की हालत गंभीर बनी हुई है. फिलहाल घायल का इलाज जारी है.
दीपचंद बंधु अस्पताल के बाहर हुई घटना
घटना दीपचंद बंधु अस्पताल के सामने बने डीटीटीडीसी की सरकारी शराब की दुकान की है. इस हमले का सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है. जिसमें देखा जा सकता है कि सेल्समैन ग्राहकों को शराब दे रहा है.

चेन्नई में एक महिला पर उसके अलग रह रहे पति ने एसिड क्लीनर से हमला कर दिया, जिसकी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. हमले में महिला की एक आंख की आधी रोशनी चली गई, जबकि दूसरी आंख भी बुरी तरह प्रभावित हुई है. आरोपी पति पहले से उसे परेशान करता था और वह उससे अलग रह रही थी. झगड़े के दौरान उसने हमला किया. पड़ोसी की मदद से महिला बची और अस्पताल में भर्ती कराई गई. महिला ने लंबे समय से अत्याचार सहने की बात कही है.

दिल्ली के पालम इलाके में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. आग लगने से यहां 9 लोगों की मौत हो गई. पालम में चार मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी थी. आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. मकान में कुल 17 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए.

आज अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी और बासिज फोर्स के कमांडर जनरल गुलामरेज़ा सुलेमानी का जनाज़ा निकाला गया. दावा है कि उनकी अंतिम विदाई देने के लिए तेहरान में 10 लाख से भी ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे और इस दौरान तेहरान के इंकलाब Square पर इस युद्ध में अब तक की सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई. इजरायल और अमेरिका यही उम्मीद कर रहे थे कि अली लारीजानी की मौत के बाद ईरान में सरकार विरोधी गुट सड़कों पर आएंगे और रिजीम चेंज के लिए नई कोशिशें शुरू होंगी. लेकिन अली लारीजानी के जनाज़े में इकट्ठा हुई इस विशाल भीड़ ने ये बता दिया कि ईरान में रिजीम चेंज करना बहुत मुश्किल काम है.










