
दिल्ली विश्वविद्यालय में 2022-23 सत्र के लिए CUET के जरिए ही होंगे एडमिशन, मीटिंग में फैसला
AajTak
डीयू में अब एडमिशन 2022-23 के लिए CUET के जरिए से ही होंगे. वहीं, जो भी सब्जेक्ट कॉम्बिनेशन को लेकर समस्या है उसके लिए डीयू यूजीसी को अप्रोच करेगा.
CUET 2022: देश की सभी केंद्रीय यूनिवर्सिटीज के ग्रेजुएट कोर्सेज में एडमिशन के लिए सामान्य प्रवेश परीक्षा (CUET) की घोषणा की गई है. इसको लेकर दिल्ली विश्वविद्यालय की एकेडमिक काउंसिल ने मंगलवार को बैठक की, जिसमें फैसला लिया गया कि दिल्ली विश्वविद्यालय एनटीए के निर्णय के साथ रहेगा.
जानकारी के अनुसार, दिल्ली विश्वविद्यालय की काउंसिल की मीटिंग देर शाम को खत्म हुई. डीयू में अब एडमिशन 2022-23 के लिए CUCET के जरिए से ही होंगे. वहीं, जो भी सब्जेक्ट कॉम्बिनेशन को लेकर समस्या है उसके लिए डीयू यूजीसी को अप्रोच करेगा.
इससे पहले, यूजीसी चेयरमैन जगदीश कुमार ने कहा, ''हमने विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए सेंट्रल यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) को अनिवार्य बनाने का फैसला किया है, जो 13 अलग-अलग भाषाओं में दिया जा सकता है. हमने छात्रों को बहुत सारे विकल्प दिए हैं. सेंट्रल यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) की घोषणा एक छात्र हितैषी सुधार है. जो छात्र विश्वविद्यालयों में प्रवेश लेना चाहते थे, उन्हें विभिन्न परीक्षाएं देनी पड़ती थीं, जबकि कुछ विश्वविद्यालयों ने कक्षा 12 के परिणामों के आधार पर प्रवेश लिया.''
उन्होंने आगे कहा कि हमने एक सार्वजनिक नोटिस भी जारी किया है जो स्पष्ट रूप से कहता है कि सभी विश्वविद्यालय प्रवेश के लिए केंद्रीय विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा स्कोर का उपयोग कर सकते हैं. सीयूईटी स्कोर को ध्यान में रखते हुए स्नातक के तहत प्रवेश लेना सभी विश्वविद्यालयों की सामाजिक जिम्मेदारी है.
बताते चलें कि CUET के लिए यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन ने इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया अप्रैल के पहले सप्ताह से शुरू करेगा. इसके चलते अब स्टूडेंट्स को विभिन्न सेंट्रल यूनिवर्सिटीज में एडमिशन लेने के लिए अलग-अलग परीक्षा नहीं देनी होगी. इस बारे में आधिकारिक नोटिफिकेशन nta.ac.in पर जारी किया गया है. यह परीक्षा 13 भाषाओं में आयोजित की जाएगी.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.








