
दिल्ली विश्वविद्यालय में 12 दिसंबर से शुरू होंगे सेमेस्टर एग्जाम, यूनिवर्सिटी ने जारी केी डेटशीट
AajTak
डेट शीट में दिल्ली यूनिवर्सिटी के कॉलेजों के रेगुलर कॉलेज और एक साथ उपस्थित होने वाले स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग के स्टूडेंट्स के लिए पार्ट 1, पार्ट 2 और पार्ट 3 (I, III और V सेमेस्टर) की परीक्षाएं शामिल हैं. नोटिफिकेशन के मुताबिक, बीए (ऑनर्स) की परीक्षाएं 12 दिसंबर, 2024 से शुरू होंगी और 14 जनवरी, 2025 को खत्म होंगी. सभी परीक्षाओं का समय तय दिनों में सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक निर्धारित है.
DU Semester Exam 2025 Date Sheet: दिल्ली विश्वविद्यालय ने 2025 के सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए डेट शीट जारी कर दी है, जो 12 दिसंबर से शुरू होकर 29 दिसंबर तक चलेगी. यह परीक्षा नियमित छात्रों और ओपन लर्निंग के छात्रों के लिए पार्ट 1, 3 और 5 के सेमेस्टर के लिए आयोजित की जाएगी. परीक्षा सुबह 9:30 बजे से शुरू होकर दोपहर 12:30 बजे तक होगी.
कॉलेज की वेबसाइट पर मिलेगी डेटशीट
छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे दिल्ली विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डेट शीट को ध्यानपूर्वक चेक करें और इसे अपने कैलेंडर पर चिह्नित करें ताकि अंतिम समय में कोई परेशानी न हो. वहीं, दिल्ली विश्वविद्यालय ने अपनी प्लेसमेंट ड्राइव भी 4 और 5 दिसंबर को शुरू कर दी है. यह प्लेसमेंट और इंटर्नशिप ड्राइव विश्वविद्यालय के कांफ्रेंस सेंटर, बोटनी विभाग के सामने, गेट नंबर 4 पर आयोजित की जा रही है.
SRCC कॉर्मस कॉलेज में छात्रों को मिला लाखों का पैकेज
इस साल के प्लेसमेंट में श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) ने उच्चतम वार्षिक पैकेज के रूप में 35 लाख रुपये का आंकड़ा प्राप्त किया है, जबकि औसत वार्षिक पैकेज 8.63 लाख रुपये और मीडियन पैकेज 7.15 लाख रुपये है. कॉलेज के कुल सकल पैकेज की वैल्यू लगभग 43.42 करोड़ रुपये रही. इसके अलावा, टॉप 10 प्रतिशत के छात्रों का औसत CTC 19.62 लाख रुपये प्रति वर्ष रहा, जबकि टॉप 20 प्रतिशत के छात्रों के लिए यह आंकड़ा 17.01 लाख रुपये प्रति वर्ष था. वहीं, टॉप 30 प्रतिशत के छात्रों के लिए औसत CTC 15.06 लाख रुपये प्रति वर्ष था.

सेव द चिल्ड्रन की रिपोर्ट के अनुसार मिडिल ईस्ट और आसपास के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में 52 करोड़ बच्चे अपनी पढ़ाई से वंचित हैं. ईरान, इजरायल, जॉर्डन, सऊदी अरब जैसे देशों में स्कूलों पर हमले और शरणार्थी संकट के कारण शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट में है. ऑनलाइन पढ़ाई की कोशिशें संसाधन और इंटरनेट की कमी के कारण विफल रही हैं.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.








