
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी की दूसरी लिस्ट आई, कपिल मिश्रा को करावल नगर से टिकट
AajTak
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने 29 उम्मीदवारों के साथ अपनी दूसरी लिस्ट जारी की है. इस लिस्ट में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस से बीजेपी में आए कई उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं. जैसे कि कपिल मिश्रा आम आदमी पार्टी की टिकट पर करावल नगर से ही विधायक रहे हैं, और बीजेपी ने अपने मौजूदा विधायक का टिकट काटकर उन्हें टिकट दिया है.
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी की है. इस लिस्ट में 29 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है. आम आदमी पार्टी से बीजेपी में शामिल हुए कपिल मिश्रा को करावल नगर से मैदान में उतारा गया है, जबकि हरीश खुराना को मोती नगर और प्रिंयका गौतम को कोंडली विधानसभा सीट से टिकट दिया गया है. इस लिस्ट में पांच महिला उम्मीदवार भी शामिल हैं.
गौरतलब है कि, बीजेपी की दूसरी लिस्ट में शामिल कपिल मिश्रा ने 2019 में आम आदमी पार्टी छोड़कर बीजेपी जॉइन किया था. यहां से पार्टी ने मौजूदा विधायक मोहन सिंह बिष्ट का टिकट काटकर कपिल मिश्रा को उतारा है, जो कि पहले आम आदमी पार्टी की तरफ से इसी सीटे से विधायक रह चुके हैं. प्रियंका गौतम ने पिछले साल अपने कई समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी से बीजेपी में आई थीं, और वह पार्षद रह चुकी हैं. वहीं कस्तुरबा नगर सीट से चुनाव लड़ने वाले नीरज बसोया भी कांग्रेस पार्टी के विधायक रहे हैं.
यह भी पढ़ें: CM आतिशी के खिलाफ रमेश बिधूड़ी, "CM आतिशी के खिलाफ रमेश बिधूड़ी, अरविंद केजरीवाल के सामने प्रवेश वर्मा... आ गई दिल्ली चुनाव के लिए BJP की पहली लिस्ट
बीजेपी के 29 उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट यहां देखें
किसे, कहां से मिला टिकट?
दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने नरेला से राज करण खत्री, तिमारपुर से सूर्य प्रकाश खत्री, मुंडका सीट से गजेन्द्र दलाल, किरारी से बजरंग शुक्ला, सुल्तानपुर माजरा (एससी) सीट से करम सिंह करमा, शकुर बस्ती से करनैल सिंह, त्री नगर से तिलक राम गुप्ता को टिकट दिया है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










