
दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का अगले हफ्ते ऐलान, जानें कब हो सकती है वोटिंग
AajTak
दिल्ली विधानसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है, जल्द ही चुनाव आयोग तारीखों का ऐलान करेगा. मतदान 12 से 14 फरवरी के बीच होने की उम्मीद है और परिणाम 17 फरवरी तक घोषित किए जा सकते हैं. मुख्य चुनाव आयुक्त के कार्यकाल के समापन से पहले यह प्रक्रिया पूरी की जाएगी, जिससे नई विधानसभा का गठन संभव होगा.
दिल्ली विधान सभा चुनाव कार्यक्रम के एलान की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है. अगले हफ्ते की शुरुआत में ही विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा हो जाएगी. इस संबंध में चुनाव आयोग सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकता है. निर्वाचन आयोग में उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक 12 से 14 फरवरी के बीच मतदान होने की उम्मीद है, और 17 फरवरी तक नतीजे घोषित किए जा सकते हैं.
मुख्य चुनाव आयुक्त 18 फरवरी को अपने पौने तीन साल के कार्यकाल के बाद रिटायर हो रहे हैं. दिल्ली विधान सभा का कार्यकाल 23 फरवरी को पूरा हो जाएगा. उससे पहले ही नई विधानसभा का गठन होना आवश्यक है. यानी 23 फरवरी से पहले ही निर्वाचन आयोग उपराज्यपाल को नव निर्वाचित विधायकों की सूची सौंप देंगे. विधानसभा में नव निर्वाचित सदस्यों का शपथ ग्रहण 23 फरवरी या उससे पहले हो जाएगा.
यह भी पढ़ें: दिल्ली वोटर लिस्ट विवाद में BJP का पलटवार, वीरेंद्र सचदेवा बोले- नाम हटाने के पीछे AAP की साजिश
6 जनवरी तक जारी होगा वोटर लिस्ट
निर्वाचन आयोग के सूत्रों ने दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को निर्देश दिया था कि छह जनवरी तक मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया जाए. सीईओ दफ्तर के सूत्रों का कहना है कि मतदाता सूची का स्पेशल समरी रिविजन यानी पुनरीक्षण का काम हो चुका है. वैसे नए मतदाता चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के दस दिन बाद तक अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करा सकते हैं. वोटर लिस्ट विवाद को लेकर अपनी सफाई में आयोग के दिल्ली विभाग ने बताया था कि 6 जनवरी तक फाइनल वोटर लिस्ट जारी कर दी जाएगी.
वोटर लिस्ट से मतदाताओं के नाम हटाने-जोड़ने पर संग्राम

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.







