
दिल्ली विधानसभा का पहला ही सत्र होगा हंगामेदार, जानिए कौन सी बात बनेगी इसकी वजह
AajTak
सीएजी रिपोर्ट को सदन में पेश करने की मांग को लेकर पिछली विधानसभा में विपक्ष के नेता रहे विजेंद्र गुप्ता दिल्ली हाई कोर्ट तक पहुंच गए थे. अपनी याचिका में विजेंद्र गुप्ता ने हाई कोर्ट से मांग की थी कि वह तत्कालीन AAP सरकार को निर्देश दे कि तत्काल सभी पेंडिंग कैग रिपोर्ट्स विधानसभा में रखी जाएं. अब वही विजेंद्र गुप्ता विधानसभा अध्यक्ष बनने वाले हैं.
दिल्ली की नई चुनी हुई विधानसभा का पहला सत्र हंगामेदार होने के पूरे आसार हैं. सत्र भले ही महज तीन दिनों का हो, लेकिन जिस तरीके से कार्यवाही की सूची सामने आई है उससे यही लगता है कि शुरुआती सत्र में ही सत्ताधारी भाजपा और विपक्षी आम आदमी पार्टी के विधायकों में जमकर नोकझोंक होगी. तीन दिनों का विधानसभा सत्र 24 फरवरी से शुरू होकर 27 फरवरी तक तक चलेगा. 26 फरवरी महाशिवरात्रि के दिन सदन की कार्यवाही स्थगित रहेगी.
दिल्ली विधानसभा में हंगामे के आसार क्यों?
दिल्ली विधानसभा सत्र की जो कार्यसूची जारी हुई है, उसके मुताबिक 24 फरवरी को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और उनके मंत्रिमंडल के सहयोगियों सहित सभी विधायक शपथ लेंगे. शपथ लेने की शपथ विधि प्रोटेम स्पीकर अरविंदर सिंह लवली पूरी करवाएंगे. इसी दिन लंच के बाद बीजेपी के वरिष्ठ नेता विजेंद्र गुप्ता को स्पीकर पद के लिए चुना जाएगा. विपक्षी आम आदमी पार्टी ने अपने किसी विधायक का नाम अध्यक्ष पद के लिए प्रस्तावित नहीं किया है, अत: विजेंद्र गुप्ता का निर्विरोध अध्यक्ष चुना जाना तय है.
यह भी पढ़ें: 'दिल्ली का फेल एजुकेशन मॉडल लागू करने की कोशिश...', पंजाब के स्कूलों में मनीष सिसोदिया के दौरे पर विवाद
दूसरे दिन यानी 25 फरवरी को सदन की कार्यवाही हंगामेदार होने की उम्मीद है. इस दिन सबसे पहले उपराज्यपाल वीके सक्सेना मौजूदा सरकार के कार्यकाल में पहली बार विधानसभा को संबोधित करेंगे. उपराज्यपाल के अभिभाषण में पिछली AAP सरकार के कामकाज को लेकर टिप्पणी भी हो सकती है. इसके बाद आम आदमी पार्टी के विधायक चुप रहेंगे, इसकी संभावना कम है. 25 फरवरी को ही कैग की 14 पेडिंग रिपोर्ट्स भी विधानसभा के पटल पर रखी जाएंगी. कैग रिपोर्ट में आम आदमी पार्टी की सरकार के दौरान हुई कई सारी गड़बड़ियों का लेखाजोखा हो सकता है.
AAP के लिए CAG रिपोर्ट बनेगी पेरशानी

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










