
दिल्ली वालों के लिए रेखा गुप्ता सरकार के पहले बजट में आज क्या होंगे ऐलान? इन 5 वादों पर नजर
AajTak
बता दें कि पिछले साल आम आदमी पार्टी (आप) सरकार ने 76,000 करोड़ रुपये का बजट 2024-25 पेश किया था, जिसे बढ़ाकर 77,000 रुपये कर दिया गया था. सरकारी सूत्रों ने पीटीआई को बताया कि विधानसभा में पेश होने वाला 2025-26 का बजट 80,000 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर सकता है.
बीजेपी नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार आज यानी मंगलवार को करीब 27 साल बाद विधानसभा में बजट पेश करेगी. चुनाव के बाद ये पहला बजट होगा, जो कई मायनो में खास होने वाला है. दरअसल, चुनाव प्रचार के दौरान बीजेपी ने कई वादे किए थे, जिसपर आज बजट में मुहर लग सकती है. ऐसे में आइए ये जानते हैं कि दिल्ली में वो 5 कौन से बड़े वादे हैं जिनका ऐलान आज सीएम रेखा गुप्ता बजट पेश करने के दौरान कर सकती है...
दिल्ली के इस बजट में महिला समृद्धि योजना को लेकर बड़ी घोषणा हो सकती है और इसके लिए पैसे आवंटित किए जा सकते हैं. बता दें कि इस स्कीम के तहत बीजेपी ने दिल्ली की महिलाओं को 2500 रुपये महीने की रकम देने का ऐलान किया था.
वहीं, दिल्ली सरकार यमुना रिवर फ्रंट बनाने की घोषणा कर सकती है. इस योजना के लिए बजट में दिल्ली जलबोर्ड को ज्यादा पैसे का ऐलान किया जा सकता है. वहीं, इसके अलावा दिल्ली में सड़क, नालों की सफाई और इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर बड़े ऐलान किए जा सकते हैं. दरअसल, चुनाव के दौरान बीजेपी ने दिल्ली की खस्ताहाल सड़कों और सफाई का मुद्दा गंभीरता से उठाया था. ऐसे में बजट में इसको लेकर बड़े ऐलान किए जा सकते हैं. वहीं, दिल्ली में हेल्थ सेक्टर को लेकर भी बड़े ऐलान किए जा सकते हैं. इसके अलावा इस बजट में सबसे ज्यादा ध्यान मुफ्त बिजली और पानी को लेकर होगा. देखना होगा कि आखिर सरकार इसको लेकर क्या ऐलान करती है.
यह भी पढ़ें: 27 साल बाद आज BJP सरकार पेश करेगी दिल्ली का बजट, CM रेखा गुप्ता ने बताया बजट में क्या होगा खास
विकसित दिल्ली के लिए होगा बजट: सीएम
मुख्यमंत्री गुप्ता ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा 27 साल बाद दिल्ली का बजट पेश कर रही है. जिस तरह भगवान राम 14 साल के वनवास के बाद अयोध्या लौटे थे, उसी तरह हम 27 साल बाद लौट रहे हैं." पिछले हफ्ते मुख्यमंत्री ने कहा था कि 'विकसित दिल्ली' बजट महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण, बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं, बेहतर बुनियादी ढांचे, प्रदूषण और जलभराव की समस्याओं पर केंद्रित होगा.

चेन्नई में एक महिला पर उसके अलग रह रहे पति ने एसिड क्लीनर से हमला कर दिया, जिसकी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. हमले में महिला की एक आंख की आधी रोशनी चली गई, जबकि दूसरी आंख भी बुरी तरह प्रभावित हुई है. आरोपी पति पहले से उसे परेशान करता था और वह उससे अलग रह रही थी. झगड़े के दौरान उसने हमला किया. पड़ोसी की मदद से महिला बची और अस्पताल में भर्ती कराई गई. महिला ने लंबे समय से अत्याचार सहने की बात कही है.

दिल्ली के पालम इलाके में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. आग लगने से यहां 9 लोगों की मौत हो गई. पालम में चार मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी थी. आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. मकान में कुल 17 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए.

आज अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी और बासिज फोर्स के कमांडर जनरल गुलामरेज़ा सुलेमानी का जनाज़ा निकाला गया. दावा है कि उनकी अंतिम विदाई देने के लिए तेहरान में 10 लाख से भी ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे और इस दौरान तेहरान के इंकलाब Square पर इस युद्ध में अब तक की सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई. इजरायल और अमेरिका यही उम्मीद कर रहे थे कि अली लारीजानी की मौत के बाद ईरान में सरकार विरोधी गुट सड़कों पर आएंगे और रिजीम चेंज के लिए नई कोशिशें शुरू होंगी. लेकिन अली लारीजानी के जनाज़े में इकट्ठा हुई इस विशाल भीड़ ने ये बता दिया कि ईरान में रिजीम चेंज करना बहुत मुश्किल काम है.










