
दिल्ली वालों की नाइटलाइफ अब होगी और भी फूडी! सरकार ने तैयार किया प्लान, जानें पूरी डिटेल
AajTak
दिल्ली सरकार के पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा के मुताबिक सरकार दिल्ली में फूड ट्रक लगाने की तैयारी कर रही है. नाइटलाइफ को बेहतर बनाने के लिए ये फूड ट्रक दिल्ली के कनॉट प्लेस, चांदनी चौक जैसे इलाकों में लगाए जाएंगे, जो रात 10:00 बजे से 1:00 बजे तक फूड उपलब्ध कराएंगे.
राजधानी दिल्ली की नाइटलाइफ अब और भी रौशन और रंगीन होने जा रही है. राज्य सरकार और स्थानीय प्रशासन एक ऐसी हेरिटेज फूड और कल्चरल स्ट्रीट की योजना बना रहे हैं, जो इंदौर के प्रसिद्ध '56 दुकान' की तर्ज पर तैयार किया जाएगा. यह पहल दिल्ली को नाइट टूरिज्म और लोकल कल्चर के हॉटस्पॉट के रूप में उभारने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है.
रातभर मस्ती और मेले जैसा माहौल
इस नई योजना के तहत शहर के एक प्रमुख क्षेत्र को विशेष रूप से रात में खुला रखने की अनुमति दी जाएगी, जहां दिल्ली का सबसे बेस्ट स्ट्रीट फूड मिलेगा. चाहे वह पुरानी दिल्ली की चाट हो या करोल बाग के छोले भटूरे, यह सब आपको एक जगह पर लाइव म्यूजिक के साथ दिल्ली सरकार उपलब्ध कराएगी. यहां हर उम्र के लोग आकर मनोरंजन कर सकेंगे, जिससे दिल्ली की नाइटलाइफ को एक नया आयाम मिलेगा.
सड़कों पर लगेंगे फूड ट्रक
दिल्ली सरकार के पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा के मुताबिक सरकार दिल्ली में फूड ट्रक लगाने की तैयारी कर रही है. नाइटलाइफ को बेहतर बनाने के लिए ये फूड ट्रक दिल्ली के कनॉट प्लेस, चांदनी चौक जैसे इलाकों में लगाए जाएंगे, जो रात 10:00 बजे से 1:00 बजे तक फूड उपलब्ध कराएंगे.
'56 दुकान' से मिली प्रेरणा

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










