
'दिल्ली वालों की दीदी रेखा हूं...', बजट के बीच मुख्यमंत्री ने दिया भरोसा तो गूंजने लगीं तालियां
AajTak
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का कहना था कि आज एक ऐतिहासिक दिन है. साधारण बजट नहीं हैं. दिल्ली की नई सरकार जो की ऐतिहासिक जनादेश से आई है. पूरा देश आज दिल्ली का बजट देखना चाहता है. ये केवल सरकारी लेखा जोखा नहीं है. 10 साल से बेहाल दिल्ली के लिए ये बजट है. विकसित बनाने के लिए बजट है.
दिल्ली की बीजेपी सरकार आज विधानसभा में बजट पेश कर रही है. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के पास वित्त मंत्रालय है और वो खुद बजट भाषण दे रही हैं. सीएम गुप्ता ने कहा, दिल्ली वालों की दीदी रेखा हूं. उनके लिए काम कर दिखाऊंगी. मोदी जी के एक-एक वोट का कर्ज चुकाऊंगी. सीएम गुप्ता के भाषण पर सदन में तालियां गूंजने लगीं.
दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, बहता पानी और सीवर दिल्ली की पहचान बन चुकी है. शुरुआत उन्होंने शायराना अंदाज में की और कहा, ''यकीन हो तो कोई रास्ता निकलता है, हवा की ओट लेकर भी दिया जलता है.'' भाषण के दौरान एक मौका ऐसा आया, जब गालियां कम बजती दिखीं तो सीएम रेखा ने साथी विधायकों की हौसला अफजाई की और पूछा- थक गए हैं क्या भाई?
रेखा गुप्ता का कहना था कि आज एक ऐतिहासिक दिन है. साधारण बजट नहीं हैं. दिल्ली की नई सरकार जो की ऐतिहासिक जनादेश से आई है. पूरा देश आज दिल्ली का बजट देखना चाहता है. ये केवल सरकारी लेखा जोखा नहीं है. 10 साल से बेहाल दिल्ली के लिए ये बजट है. विकसित बनाने के लिए बजट है. पहली बार दिल्ली इतिहास में ऐसा हुआ कि 2024 25 का बजट घटा. इस बार दिल्ली सरकार का बजट एक लाख करोड़ का है. जल बोर्ड के लिए 9000 करोड़ का बजट दिल्ली सरकार में रखा है.
यह भी पढ़ें: Delhi Budget: 'आपदा सरकार के दिन चले गए हैं', CM रेखा गुप्ता ने पेश किया दिल्ली सरकार का बजट
पिछले साल की तुलना में 31.5% अधिक बजट है. दिल्ली की प्रति व्यक्ति आय देश की तुलना में कम गति से बढ़ी है. हमारे बजट के कैपिटल एक्सपेंडिचर को दोगुनी की गई है. इस बार दिल्ली के बजट में विकास कार्यों पर ज्यादा जोर है. राजनीतिक कारणों से दिल्ली में योजनाओं को रोका गया. आयुष्मान योजना को केंद्र के निरंतर अनुरोध के बावजूद दिल्ली में इसे लागू नहीं किया गया. सिर्फ इसलिए क्योंकि तात्कालिक मंत्री इस योजना में अपना नाम जोड़ना चाहते थे. सरकार ने अपना कार्यभार संभाला और पहले दिन कैबिनेट करके आयुष्मान भारत को दिल्ली में लागू किया गया. आयुष्मान योजना दिल्ली में बहुत जल्द लागू होगी.
सीएम ने कहा, योजना में दिए जा रहे 5 लाख इंश्योरेंस में दिल्ली सरकार 5 लाख का टॉप अप करके अतिरिक्त इंश्योरेंस देगी. हमने 16 संकल्प घोषित किए थे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए महिलाओं के मुद्दे सबसे ऊपर आते हैं. प्रधानमंत्री के इसी विजन के अनुरूप हमने महिलाओं को प्रति महीने ढाई हजार रुपए महीने की घोषणा की थी. इस साल हमने 5100 करोड रुपए का इस हेड में आवंटन किया है.

चेन्नई में एक महिला पर उसके अलग रह रहे पति ने एसिड क्लीनर से हमला कर दिया, जिसकी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. हमले में महिला की एक आंख की आधी रोशनी चली गई, जबकि दूसरी आंख भी बुरी तरह प्रभावित हुई है. आरोपी पति पहले से उसे परेशान करता था और वह उससे अलग रह रही थी. झगड़े के दौरान उसने हमला किया. पड़ोसी की मदद से महिला बची और अस्पताल में भर्ती कराई गई. महिला ने लंबे समय से अत्याचार सहने की बात कही है.

दिल्ली के पालम इलाके में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. आग लगने से यहां 9 लोगों की मौत हो गई. पालम में चार मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी थी. आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. मकान में कुल 17 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए.

आज अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी और बासिज फोर्स के कमांडर जनरल गुलामरेज़ा सुलेमानी का जनाज़ा निकाला गया. दावा है कि उनकी अंतिम विदाई देने के लिए तेहरान में 10 लाख से भी ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे और इस दौरान तेहरान के इंकलाब Square पर इस युद्ध में अब तक की सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई. इजरायल और अमेरिका यही उम्मीद कर रहे थे कि अली लारीजानी की मौत के बाद ईरान में सरकार विरोधी गुट सड़कों पर आएंगे और रिजीम चेंज के लिए नई कोशिशें शुरू होंगी. लेकिन अली लारीजानी के जनाज़े में इकट्ठा हुई इस विशाल भीड़ ने ये बता दिया कि ईरान में रिजीम चेंज करना बहुत मुश्किल काम है.










