
दिल्ली वाले खरीद लें स्टॉक, इन तारीखों में नहीं मिलेगी शराब
AajTak
इस बार दिल्ली सरकार की तरफ से 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस), 5 फरवरी (गुरु रविदास जयंती), 15 फरवरी (स्वामी दयानंदर सरस्वती जयंती), 18 फरवरी ( महा शिवरात्री), 8 मार्च (होली), मार्च 30 (राम नवमी) ड्राई डे घोषित किया गया है.
राजधानी दिल्ली में गणतंत्र दिवस से लेकर 30 मार्च के बीच 6 दिन ऐसे रहेंगे जब शराब के ठेके नहीं खोले जाएंगे. दिल्ली सरकार की तरफ से बताया गया है कि वो 6 दिन ड्राई रहने वाले हैं यानी कि उन दिन शराब की दुकानें बंद रखी जाएंगी. दिल्ली में पुरानी आबकारी नीति लागू होने के बाद सरकार की तरफ से ये ऐलान किया गया है. इसमें होली से लेकर महा शिवरात्री जैसे दिन शामिल हैं. इससे पहले भी सरकार द्वारा कई दिनों को ड्राई डे घोषित किया गया है.
किन दिन नहीं मिलेगी शराब?
इस बार दिल्ली सरकार की तरफ से 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस), 5 फरवरी (गुरु रविदास जयंती), 15 फरवरी (स्वामी दयानंदर सरस्वती जयंती), 18 फरवरी ( महा शिवरात्री), 8 मार्च (होली), मार्च 30 (राम नवमी) ड्राई डे घोषित किया गया है. यहां ये समझना जरूरी है कि हर राज्य के अपने नियम होते हैं, वहां पर उसी आधार पर ड्राई डे घोषित किए जाते हैं. वैसे पूरे देश के लिए भी ड्राई डे वाले दिन बताए जाते हैं.
पूरे देश में 22 ड्राई डे
इस साल भी 22 दिन ऐसे रहने वाले हैं जब शराब की बिक्री नहीं होगी. वहीं बिहार और गुजरात जैसे राज्य ड्राई स्टेट हैं, जहां आधिकारिक तौर पर शराब की बिक्री प्रतिबंधित है. देश के अलग-अलग राज्यों में होलीडेज के हिसाब से साल के कुछ खास दिन को ड्राई डे (Dry Day) रखा जाता है.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










